छत्तीसगढ़ दबंग न्यूज़ की खबर का बड़ा असर!

Share this post:

खबर चलते ही खुली एसडीओ की कलम, रुका हुआ मजदूरी भुगतान हुआ जारी; वन मंडल में उठे सवालों के बाद हरकत में आया विभाग

मनेंद्रगढ़। मनेंद्रगढ़ वन मंडल में मजदूरों की लंबित मजदूरी भुगतान को लेकर छत्तीसगढ़ दबंग न्यूज़ द्वारा प्रमुखता से प्रकाशित खबर का असर सामने आया है। मजदूरों की परेशानी और वन विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाने वाली खबर के सामने आते ही विभागीय स्तर पर हलचल तेज हुई और लंबे समय से रुका हुआ मजदूरी भुगतान आखिरकार जारी कर दिया गया।गौरतलब है कि मनेंद्रगढ़ वन मंडल में मजदूरों पर तानाशाही की मार! एसडीओ अवधेश सिंह की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में, फाइलों के नाम पर कमीशनखोरी का खेल? शीर्षक से प्रकाशित खबर में मजदूरों की परेशानी, भुगतान में देरी और फाइलों के नाम पर होने वाली विभागीय प्रक्रिया को लेकर गंभीर सवाल उठाए गए थे। खबर में एसडीओ अवधेश सिंह की कार्यप्रणाली को लेकर भी जवाबदेही तय करने की मांग सामने आई थी।खबर प्रकाशित होने के बाद मजदूरों के लंबित भुगतान की प्रक्रिया आगे बढ़ी और आहरण संबंधी कार्रवाई पूरी होने के बाद मजदूरी की राशि जारी हुई। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही है कि जब मीडिया में मामला उठने के बाद भुगतान की प्रक्रिया आगे बढ़ सकती है, तो फिर मजदूरों को उनके मेहनत की कमाई के लिए लंबे समय तक इंतजार क्यों करना पड़ा?

खबर के बाद कार्रवाई, अब जवाबदेही की बारी!

मजदूर दिन-रात जंगलों में पसीना बहाकर विभागीय कार्यों को पूरा करते हैं। लेकिन जब मेहनत की मजदूरी के लिए उन्हें कार्यालयों और फाइलों के चक्कर लगाने पड़ें, तो यह व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है। मजदूरी भुगतान किसी अधिकारी की मेहरबानी नहीं, बल्कि श्रमिकों का अधिकार है।अब विभाग को यह भी स्पष्ट करना चाहिए कि भुगतान किन कारणों से रोका गया था, फाइल कितने दिनों तक लंबित रही और खबर प्रकाशित होने के बाद ही आहरण की कार्रवाई में तेजी कैसे आई?

छत्तीसगढ़ दबंग न्यूज़ की मुहिम जारी रहेगी

इस पूरे मामले ने एक बार फिर साबित किया है कि जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाना जरूरी है। मजदूरों के हक, उनकी मेहनत और उनके भुगतान से जुड़े सवालों पर छत्तीसगढ़ दबंग न्यूज़ की नजर बनी रहेगी।

सवाल सीधा है—मजदूरों को उनका हक समय पर क्यों नहीं मिला? क्या अब वन मंडल में मजदूरी भुगतान के लिए खबरों का इंतजार करना पड़ेगा?

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

Advertisement Box

लाइव क्रिकट स्कोर

Gold and Silver price

मौसम अपडेट

राशिफल

© 2026 Chhattisgarh Dabang News  – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x