राजमाता ने भरतपुर-सोनहत की जनता को बड़े-बड़े खोखले वादों से ठगा! पूर्व विधायक गुलाब कमरो का विधायक रेणुका सिंह पर तीखा हमला, सड़क से रेल लाइन तक उठाए सवाल

Share this post:

भरतपुर-सोनहत की सियासत में फिर उबाल! चुनावी वादों की याद दिलाते हुए गुलाब कमरो ने विधायक रेणुका सिंह को घेरा, पूछा—जनता को विकास के नाम पर मिले क्या?/भरतपुर-सोनहत।

एमसीबी/रायपुर – छत्तीसगढ़ की राजनीति में भरतपुर–सोनहत विधानसभा क्षेत्र को लेकर सियासी घमासान एक बार फिर तेज होता दिखाई दे रहा है। पूर्व विधायक गुलाब कमरो ने वर्तमान विधायक रेणुका सिंह पर तीखा हमला बोलते हुए उनके चुनावी वादों और क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर सवाल खड़े किए हैं।गुलाब कमरो ने तल्ख अंदाज में कहा कि राजमाता ने भरतपुर-सोनहत विधानसभा क्षेत्र की जनता को बड़े-बड़े खोखले वादों से ठगा है। चुनाव के समय विकास की लंबी–लंबी बातें की गईं, जनता को बेहतर सड़क, रेल कनेक्टिविटी और क्षेत्र के विकास के सपने दिखाए गए, लेकिन आज उन वादों की जमीनी हकीकत पर सवाल उठ रहे हैं।

सड़क से रेल लाइन तक जनता के सपनों पर सवाल!

पूर्व विधायक गुलाब कमरो ने सड़क और रेल लाइन जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों को उठाते हुए विधायक रेणुका सिंह को घेरा। उनका कहना है कि भरतपुर-सोनहत की जनता को विकास के नाम पर बड़े-बड़े आश्वासन दिए गए, लेकिन आम नागरिक आज भी बुनियादी सुविधाओं और विकास की ठोस पहल का इंतजार कर रहे हैं।सबसे बड़ा सवाल जनकपुर तक रेल लाइन पहुंचाने के वादे को लेकर है। आखिर रेल लाइन का सपना कब साकार होगा? सर्वे और घोषणाओं से आगे बढ़कर धरातल पर काम कब दिखाई देगा? क्षेत्र की जनता को इसका स्पष्ट जवाब मिलना चाहिए।

जनता पूछ रही है—वादों का हिसाब कौन देगा?

भरतपुर-सोनहत विधानसभा क्षेत्र में सड़क, रेल, स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार जैसे मुद्दे आज भी आम जनता की प्राथमिकता में हैं। ऐसे में राजनीतिक बयानबाजी के बीच जनता यह जानना चाहती है कि चुनाव के दौरान किए गए वादों में कितने पूरे हुए और कितने अब भी अधूरे हैं।पूर्व विधायक गुलाब कमरो के इस बयान ने भाजपा विधायक रेणुका सिंह के सामने राजनीतिक जवाबदेही का सवाल खड़ा कर दिया है। अब देखना होगा कि विधायक इन सवालों पर क्या जवाब देती हैं और क्षेत्र के विकास कार्यों की वास्तविक स्थिति जनता के सामने कब रखी जाती है।

छत्तीसगढ़ दबंग न्यूज़ का सवाल: भरतपुर-सोनहत की जनता को चुनावी वादों का हिसाब कब मिलेगा? सड़क और रेल कनेक्टिविटी का सपना कब धरातल पर उतरेगा? जनता को अब घोषणाएं नहीं, विकास कार्यों की प्रगति और स्पष्ट समयसीमा चाहिए।

कलम की धार, बेबाक विचार।

प्रदीप पाटकर | छत्तीसगढ़ दबंग न्यूज़

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

Advertisement Box

लाइव क्रिकट स्कोर

Gold and Silver price

मौसम अपडेट

राशिफल

© 2026 Chhattisgarh Dabang News  – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x