मनेंद्रगढ़ नगर पालिका की परिषद बैठक में पार्षदों की गैरमौजूदगी से उठे सवाल!

Share this post:

22 पार्षदों में महज 7 पहुंचे बैठक में, उपाध्यक्ष सहित कई पार्षद और एल्डरमैन नदारद

 

मनेंद्रगढ़। नगर पालिका परिषद मनेंद्रगढ़ में आयोजित परिषद की महत्वपूर्ण बैठक में पार्षदों की भारी गैरमौजूदगी चर्चा का विषय बन गई। जानकारी के अनुसार, नगर पालिका परिषद में कुल 22 पार्षद हैं, लेकिन बैठक में महज 7 पार्षद ही उपस्थित रहे। वहीं परिषद के उपाध्यक्ष सहित कई पार्षदों एवं एल्डरमैन की अनुपस्थिति ने बैठक की गंभीरता और जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी पर सवाल खड़े कर दिए हैं।नगर के विकास, वार्डों की मूलभूत समस्याओं और जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण एजेंडों पर चर्चा के लिए आयोजित परिषद की बैठक में जब अधिकांश जनप्रतिनिधि ही नदारद रहे, तो बैठक की उपयोगिता को लेकर सवाल उठने लगे। सूत्रों के अनुसार, पार्षदों की अनुपस्थिति के चलते महत्वपूर्ण एजेंडों पर अपेक्षित चर्चा और निर्णय प्रक्रिया प्रभावित हुई।सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब नगर की जनता अपने वार्डों की समस्याओं और विकास कार्यों को लेकर पार्षदों से उम्मीद लगाए बैठी है, तब परिषद की महत्वपूर्ण बैठकों से जनप्रतिनिधियों की दूरी आखिर किस बात का संकेत है?

 

 

क्या पार्षदों के लिए परिषद की बैठकें महज औपचारिकता बनकर रह गई हैं? क्या जनता से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करना अब उनकी प्राथमिकता में नहीं है?अब देखना होगा कि नगर पालिका के जिम्मेदार जनप्रतिनिधि इस गैरमौजूदगी पर क्या जवाब देते हैं और अगली बैठक में जनहित के मुद्दों को कितनी गंभीरता से उठाया जाता है।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

Advertisement Box

लाइव क्रिकट स्कोर

Gold and Silver price

मौसम अपडेट

राशिफल

© 2026 Chhattisgarh Dabang News  – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x