*गौरेला-पेंड्रा-मरवाही।* जिले के मरवाही थाना क्षेत्र में आकाशीय बिजली गिरने से बड़ा हादसा हो गया। गाज की चपेट में आने से 15 मवेशियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चरवाहा बाल-बाल बच गया।
जानकारी के अनुसार घटना ग्राम पंचायत सेमरदर्री अंतर्गत ग्राम बीजाडांड की है। यहां आज दोपहर अचानक गरज-चमक के साथ बारिश शुरू हुई। इसी दौरान खेत में चर रहे मवेशियों पर आकाशीय बिजली गिर गई।
इस हादसे में ग्राम बीजाडांड निवासी किसान मोहर सिंह आयम की 7 गाय और 8 बकरियों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि घटना के समय मवेशी चरा रहे चरवाहा लाल सिंह मवेशियों से करीब 200 मीटर दूर था, जिससे उसकी जान बच गई।
एक साथ 15 मवेशियों की मौत से किसान परिवार को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। पीड़ित किसान ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।
Post Views: 25






