कोरिया। रक्षाबंधन के पावन पर्व के शुभ अवसर पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय, रामानुजनगर सेवा केंद्र की बहनों द्वारा भरतपुर-सोनहत विधायक एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीमती रेणुका सिंह को पवित्रता एवं आत्मीयता का रक्षा सूत्र (राखी) बांधा गया।इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी केंद्र की बीके रेखा बहन, बीके ममता बहन एवं बीके आशा बहन ने श्रीमती रेणुका सिंह को तिलक लगाकर, रक्षा सूत्र बांधकर और ईश्वरीय सौगात भेंट कर शुभकामनाएं व आशीर्वाद दिया।
*”ईश्वरीय सेवा से मिलती है श्रेष्ठ मार्ग पर चलने की प्रेरणा” – रेणुका सिंह*
रक्षा सूत्र बंधवाने के उपरांत पूर्व केंद्रीय मंत्री व विधायक श्रीमती रेणुका सिंह ने ब्रह्माकुमारी बहनों की निस्वार्थ सेवाओं की सराहना करते हुए कहा:
”ओम शांति! राखी के इस पावन पर्व पर आपकी निस्वार्थ ईश्वरीय सेवा को मैं नमन करती हूँ। रामानुजनगर में बीके रेखा बहन, बीके ममता बहन और बीके आशा बहन द्वारा बांधा गया यह पवित्रता का रक्षा सूत्र मुझे सदैव समाज हित और श्रेष्ठ मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता रहेगा।”
उन्होंने समस्त क्षेत्रवासियों एवं प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन के इस पवित्र पर्व की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं भी दीं।कार्यक्रम के दौरान आध्यात्मिक वातावरण बना रहा और बहनों ने समाज में शांति, पवित्रता तथा सद्भावना के प्रसार का संदेश दिया।






