शासकीय कर्मचारियों द्वारा यूथ कांग्रेस चुनाव में हस्तक्षेप का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

Share this post:

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही।भारतीय युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव के दौरान शासकीय कर्मचारियों द्वारा कथित रूप से हस्तक्षेप किए जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में युवा कांग्रेस से जुड़े शुभम पेन्द्रों द्वारा जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को लिखित शिकायत प्रस्तुत कर मामले की निष्पक्ष एवं तत्काल जांच की मांग की गई है।

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि जिला पंचायत की आवास शाखा से जुड़े अधिकारी अनिश मसीह एवं ऑपरेटर राहुल गुप्ता द्वारा अपने पद एवं प्रभाव का उपयोग करते हुए युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव में प्रत्यक्ष अथवा अप्रत्यक्ष रूप से हस्तक्षेप करने तथा चुनावी प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास किया जा रहा है।

शिकायतकर्ता शुभम पेन्द्रों ने कहा कि युवा कांग्रेस का संगठनात्मक चुनाव लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत संपन्न हो रहा है और इसमें किसी भी शासकीय अधिकारी या कर्मचारी का हस्तक्षेप चुनाव की निष्पक्षता एवं पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि दोनों संबंधित कर्मचारियों की भूमिका एवं गतिविधियों की तत्काल निष्पक्ष जांच कराई जाए। साथ ही जांच के दौरान यदि राजनीतिक गतिविधियों अथवा चुनावी प्रक्रिया में हस्तक्षेप संबंधी आरोप सत्य पाए जाते हैं तो संबंधितों के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक विभागीय कार्रवाई की जाए।

शुभम पेन्द्रों ने कहा कि शासकीय सेवा में कार्यरत अधिकारी एवं कर्मचारियों की राजनीतिक गतिविधियों में अनुचित भागीदारी प्रशासनिक निष्पक्षता के विपरीत है। यदि समय रहते इस प्रकार की गतिविधियों पर रोक नहीं लगाई गई तो इससे न केवल शासकीय व्यवस्था की निष्पक्षता प्रभावित होगी, बल्कि लोकतांत्रिक चुनावी प्रक्रिया की विश्वसनीयता पर भी असर पड़ सकता है।

उन्होंने जिला प्रशासन से मामले को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र जांच एवं उचित कार्रवाई करने की मांग की है।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

Advertisement Box

लाइव क्रिकट स्कोर

Gold and Silver price

मौसम अपडेट

राशिफल

© 2026 Chhattisgarh Dabang News  – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x