रेलवे कॉलोनी में दूसरी चोरी का भी खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

Share this post:

घर का ताला तोड़कर कांसा थाली, परात व बर्तन किए थे पार; झाड़ियों में छिपाकर रखा था चोरी का माल, पहचान के बाद भेजा जेल

मनेन्द्रगढ़। शहर की रेलवे कॉलोनी में हुई चोरी की दूसरी वारदात का भी कोतवाली पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने चोरी के मामले में 22 वर्षीय आरव केवट उर्फ बिस्सू, निवासी चनवारीडांड को गिरफ्तार किया है। आरोपी की निशानदेही पर चोरी किए गए कांसा के बर्तन, थाली, परात समेत करीब 8 हजार रुपये कीमत का सामान बरामद किया गया है। बरामद सामान की प्रार्थी जसवंत सिंह ने पहचान भी की है।

पुलिस के अनुसार, प्रार्थी जसवंत सिंह अपनी पत्नी के इलाज के सिलसिले में परिवार के साथ घर से बाहर गए थे। इसी दौरान अज्ञात चोर ने उनके मकान का ताला तोड़कर पेटी में रखे कांसा के बर्तन, थाली, परात, प्रेस सहित अन्य सामान चोरी कर लिया। शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने अपराध क्रमांक 210/26 दर्ज कर जांच शुरू की।

शहर में लगातार सामने आ रही चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक एमसीबी रत्ना सिंह (आईपीएस) ने चोरी के मामलों में आरोपियों की धरपकड़ और लंबित मामलों के खुलासे के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए थे। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल विश्वकर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली ने टीम गठित कर अज्ञात आरोपी की तलाश शुरू की।

जांच के दौरान मिले सुरागों के आधार पर पुलिस ने आरव केवट उर्फ बिस्सू को पकड़ा। पूछताछ में पुलिस के अनुसार आरोपी ने रेलवे कॉलोनी स्थित मकान में चोरी करना स्वीकार किया। उसकी निशानदेही पर उसके घर के पास झाड़ियों में छिपाकर रखा गया चोरी का सामान बरामद किया गया। इसके बाद प्रार्थी से बरामद सामान की पहचान कराई गई और आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालयीन प्रक्रिया के बाद जेल दाखिल किया गया।

इनकी रही अहम भूमिका

कार्रवाई में निरीक्षक विवेक पाटले, एएसआई शोभनाथ लकड़ा, हेड कांस्टेबल राजकुमार सेन, आरक्षक मो. आजाद, आरक्षक प्रमोद यादव (साइबर सेल) और होमगार्ड विनीत सोनी शामिल रहे।

पुलिस की अपील

मनेन्द्रगढ़ पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि घर से बाहर जाते समय सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम करें। किसी भी चोरी की घटना की जानकारी तत्काल पुलिस को दें और क्षेत्र में कोई संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि नजर आने पर पुलिस को सूचित करें। पुलिस ने कहा है कि चोरी की घटनाओं में शामिल आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

Advertisement Box

लाइव क्रिकट स्कोर

Gold and Silver price

मौसम अपडेट

राशिफल

© 2026 Chhattisgarh Dabang News  – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x