प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष के जनसेवा कार्यकाल पर एक माह चलेगा ‘सेवा संकल्प अभियान’

Share this post:

मनेन्द्रगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा एवं समर्पण के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक देशभर में ‘सेवा संकल्प अभियानचलाया जाएगा। अभियान के तहत विभिन्न सेवा, जनजागरूकता, सामाजिक सहभागिता और जनसंवाद से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उक्ताशय की जानकारी भाजपा जिला कार्यालय एमसीबी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता मेजर अनिल सिंह ने दी।

उन्होंने बताया कि भाजपा प्रत्येक वर्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर सेवा पखवाड़ा आयोजित करती है, लेकिन इस बार 7 अक्टूबर 2026 को प्रधानमंत्री के संवैधानिक पद पर जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के कारण अभियान को एक माह तक चलाने का निर्णय लिया गया है। इसका उद्देश्य प्रधानमंत्री के 25 वर्षों की सेवा, सुशासन और जनकल्याणकारी योजनाओं से आए बदलावों को जन-जन तक पहुंचाना तथा ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प को मजबूत करना है।

मेजर अनिल सिंह ने कहा कि 7 अक्टूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी ने अपनी जनसेवा यात्रा शुरू की थी। उनके नेतृत्व में गरीब कल्याण, आवास, राशन, स्वच्छता, सामाजिक सुरक्षा, स्वास्थ्य, इंफ्रास्ट्रक्चर, स्टार्टअप, रक्षा, कृषि और अंतरिक्ष सहित विभिन्न क्षेत्रों में देश ने प्रगति की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत की वैश्विक पहचान और सम्मान भी बढ़ा है।

उन्होंने कहा कि अभियान की शुरुआत 17 सितंबर को सेवा दिवस के रूप में होगी। इस दिन रक्तदान शिविर आयोजित किए जाएंगे। शाम 7 बजे ‘आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम के तहत परिवारों और लाभार्थियों द्वारा प्रधानमंत्री के प्रति आभार स्वरूप दीप जलाए जाएंगे। 2 अक्टूबर को स्वच्छता अभियान आयोजित होगा। वहीं 17 सितंबर से 7 अक्टूबर के बीच स्कूलों में ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर चित्रकला, ड्राइंग एवं भाषण प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी।

अभियान के तहत ‘नमो सेवा : अनकही कहानियां’, ‘आंगन मिलन सेवा’, ‘सेवा की कहानी’, ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा’, ‘सेवा: मेरा योगदान’, ‘सेवा सेतु अभियान’ और ‘सेवा के रंग, राष्ट्र के संग’ जैसे कार्यक्रम भी होंगे। ब्लॉक स्तर पर शिविर लगाकर पात्र लोगों को विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाने तथा वंचित हितग्राहियों के आवेदन लेने की योजना है।

युवा मोर्चा द्वारा वडनगर से वाराणसी और वाराणसी से वडनगर तक सेवा यात्राएं निकाली जाएंगी। इसमें युवा गांवों में चौपाल, आंगनवाड़ी केंद्रों तथा युवा क्लबों में संवाद करेंगे और केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी देंगे। इसके अलावा युवाओं, विद्यार्थियों, स्टार्टअप्स और प्रोफेशनल्स के लिए ‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’ तथा जनप्रतिनिधियों के सम्मान के लिए ‘सुशासन संवाद’ आयोजित किया जाएगा।

मेजर अनिल सिंह ने कहा कि अभियान के माध्यम से प्रत्येक व्यक्ति को देश के विकास में अपना योगदान देने के लिए प्रेरित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि ‘सेवा: मेरा योगदान’ के तहत लोगों से कम से कम 25 मिनट श्रमदान करने की अपील भी की जाएगी। अभियान का मूल उद्देश्य जनभागीदारी के माध्यम से ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के संदेश को आगे बढ़ाना है।

प्रेस वार्ता में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती चंपा देवी पावले, जिला महामंत्री आशीष मजूमदार, जिला मीडिया प्रभारी रामचरित द्विवेदी, जिला प्रवक्ता जमुना पांडे, जिला उपाध्यक्ष संजय राय एवं राजकुमार बधावन, जिला पंचायत सदस्य उजित नारायण, सोशल मीडिया जिला संयोजक मनोज केशरवानी, कार्यालय प्रभारी रमेश यादव, युवा मोर्चा से अंकित शर्मा, जलील शाह, दिलीप सिंह एवं अजय सिंह सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

Advertisement Box

लाइव क्रिकट स्कोर

Gold and Silver price

मौसम अपडेट

राशिफल

© 2026 Chhattisgarh Dabang News  – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x