धार और बड़वानी जिलों में सूखे के हालात* *पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा* *विशेष सर्वे, मुआवजा देने और फसल बीमा दावों को तत्काल निबटाने की मांग*

Share this post:

धार, बड़वानी, भोपाल 31अगस्त, 26
पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने मुख्यमंत्री मोहन यादव को पत्र लिखकर धार और बड़वानी जिलों में पिछले एक महिने से बारिश न होने के कारण सूखे जैसे हालात पैदा होने का उल्लेख किया है। उन्होंने यहाँ के किसानो के लिये बिना देरी किये विशेष सर्वे कराकर तत्काल राहत दिये जाने की मांग की है।
अजयसिंह ने लिखा है कि वे इस समय मालवा-निमाड़ अंचल के प्रवास पर हैं और उन्होंने स्वयं किसानों से चर्चा करके जमीनी स्थिति की जानकारी ली है। यहाँ पानी न गिरने के कारण अन्नदाताओं की फसलें पूरी तरह नष्ट होने की कगार पर पहुंच चुकी हैं। सोयाबीन, कपास और मिर्च की फसलें लगभग सूख रही हैं। यहाँ औसत 30 इंच की जगह केवल ग्यारह इंच बारिश होने और जलाशय सूखने से किसानो की फसलें नष्ट होने की कगार पर पहुंच चुकी हैं। ऐसी स्थिति में किसानों को समय रहते तत्काल राहत पहुंचाना बहुत जरूरी हो गया है। फसल खेतों में ही सूखने की स्थिति में किसानों को लाखों रुपयों का नुकसान होने की पूरी संभावना है।
पत्र में सिंह ने मांग की है कि धार और बड़वानी जिले में राजस्व और कृषि विभाग की संयुक्त टीमें भेजकर फसलों के नुकसान का तत्काल सर्वे कराया जाये। इस आधार पर उन्हें अविलंब मुआवजा दिया जाये। बची हुई फसलों को बचाने के लिये सिंचाई के लिये रोज कम से कम दस घंटे लगातार बिजली सप्लाई सुनिश्चित की जाये। फसल बीमा योजना के दावों की प्रक्रिया को तेज किया जाये ताकि किसानों को समय रहते भुगतान मिले।
पत्र में उन्होंने लिखा है कि यदि समय रहते कदम नहीं उठाये गये तो सूखे का प्रतिकूल असर न केवल खरीफ फसलों पर पड़ेगा, बल्कि रवी सीजन की बुवाई और पेयजल व्यवस्था पर भी पड़ेगा। संकट की इस घड़ी में सरकार को संवेदनशीलता दिखाते हुए किसानों के साथ खड़ा होना चाहिए ।पत्र में अजयसिंह ने विश्वास व्यक्त किया है कि मुख्यमंत्री व्यक्तिगत रुचि लेकर धार और बड़वानी जिले में अल्पवृष्टि से पीड़ित किसानों को राहत देने के लिए त्वरित कार्यवाही करेंगे।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

Advertisement Box

लाइव क्रिकट स्कोर

Gold and Silver price

मौसम अपडेट

राशिफल

© 2026 Chhattisgarh Dabang News  – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x