जर्जर भवन में संचालित हो रहा उधनापुर अस्पताल का डिलीवरी कक्ष और डॉक्टर कक्ष, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा!

Share this post:

 

महिला मरीजों और नवजातों की सुरक्षा पर सवाल, स्वास्थ्य मंत्री से तत्काल मरम्मत कराने की मांग

 

उधनापुर। स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के दावे उस समय सवालों के घेरे में आ जाते हैं, जब अस्पताल के महत्वपूर्ण कक्ष ही जर्जर हालत में हों। उधनापुर अस्पताल का डिलीवरी कक्ष एवं डॉक्टर कक्ष बुरी तरह जर्जर हो चुका है। भवन की स्थिति देखकर कभी भी किसी अप्रिय घटना की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।

 

सबसे गंभीर सवाल यह है कि आखिर ऐसे जर्जर कमरे में डॉक्टर मरीजों का उपचार कैसे करेंगे और गर्भवती महिलाओं का सुरक्षित प्रसव कैसे कराया जाएगा? डिलीवरी कक्ष जैसी संवेदनशील जगह पर गर्भवती महिलाओं के साथ-साथ नवजात शिशुओं की सुरक्षा भी सर्वोपरि होनी चाहिए। ऐसे में भवन की बदहाल स्थिति स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर रही है।

 

यदि समय रहते मरम्मत एवं आवश्यक सुधार नहीं कराया गया तो किसी बड़ी दुर्घटना की आशंका बनी रह सकती है। क्या स्वास्थ्य विभाग किसी हादसे का इंतजार कर रहा है?माननीय स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल जी से जनहित में निवेदन है कि उधनापुर अस्पताल की जर्जर स्थिति का तत्काल संज्ञान लेते हुए डिलीवरी कक्ष एवं डॉक्टर कक्ष की मरम्मत अथवा आवश्यकतानुसार पुनर्निर्माण कराने के निर्देश दें, ताकि मरीजों, गर्भवती महिलाओं, नवजात शिशुओं और स्वास्थ्य कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।स्वास्थ्य सेवा में लापरवाही की कोई गुंजाइश नहीं होनी चाहिए। आखिर आम जनता को सुरक्षित और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलना उनका अधिकार है।

 

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

Advertisement Box

लाइव क्रिकट स्कोर

Gold and Silver price

मौसम अपडेट

राशिफल

© 2026 Chhattisgarh Dabang News  – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x