छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिलेगा नया मुख्य न्यायाधीश! जस्टिस के.आर. मोहपात्रा के नाम पर सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की मुहर

Share this post:

4 सितंबर को मौजूदा चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा होंगे सेवानिवृत्त, इसके बाद संभाल सकते हैं हाईकोर्ट की कमान

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को जल्द ही नया मुख्य न्यायाधीश मिलने जा रहा है। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने ओडिशा हाईकोर्ट के वरिष्ठ न्यायमूर्ति के.आर. मोहपात्रा (कृष्ण राम मोहपात्रा) को छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का अगला मुख्य न्यायाधीश नियुक्त करने की सिफारिश की है। कॉलेजियम की यह सिफारिश वर्तमान मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा के 4 सितंबर 2026 को सेवानिवृत्त होने के बाद प्रभावी होने की संभावना है।

6 अगस्त की बैठक में लिया गया फैसला

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की 6 अगस्त 2026 को हुई बैठक में न्यायमूर्ति के.आर. मोहपात्रा के नाम की सिफारिश का निर्णय लिया गया था। हालांकि, यह फिलहाल नियुक्ति नहीं बल्कि कॉलेजियम की अनुशंसा है। औपचारिक नियुक्ति के लिए निर्धारित संवैधानिक प्रक्रिया पूरी होना बाकी है।

26 साल तक की वकालत, 2015 में बने हाईकोर्ट जज

जस्टिस मोहपात्रा का जन्म 18 अप्रैल 1965 को हुआ था। उन्होंने बीए और एलएलबी की शिक्षा हासिल की। 7 फरवरी 1988 को ओडिशा स्टेट बार काउंसिल में अधिवक्ता के रूप में पंजीयन कराया। उन्होंने सिविल, आपराधिक, सर्विस और संवैधानिक कानून सहित विभिन्न क्षेत्रों में करीब 26 वर्षों तक वकालत की।

वकालत के दौरान उन्होंने ओडिशा सरकार और ओडिशा लोक सेवा आयोग सहित कई संस्थाओं का प्रतिनिधित्व किया। 17 अप्रैल 2015 को उन्हें ओडिशा हाईकोर्ट के न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत किया गया।

रमेश सिन्हा की सेवानिवृत्ति के बाद बदल जाएगी हाईकोर्ट की कमान

वर्तमान मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा 4 सितंबर को सेवानिवृत्त होंगे। उनके कार्यकाल के बाद जस्टिस मोहपात्रा के छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट की कमान संभालने का रास्ता साफ हो सकता है। अब सभी की निगाहें नियुक्ति की औपचारिक प्रक्रिया पूरी होने पर टिकी हैं।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

Advertisement Box

लाइव क्रिकट स्कोर

Gold and Silver price

मौसम अपडेट

राशिफल

© 2026 Chhattisgarh Dabang News  – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x