*कोरिया*। जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के बरपारा जलाशय की नहर एवं लॉक रूम जर्जर की हालात में हैं। जिस पर किसानों की शिकायत पर युवा नेता युवा नेता राम साय सोरी (मंडल अध्यक्ष बड़गांव), संतोष गोयन (अध्यक्ष किसान कांग्रेस बैकुंठपुर), विजय चक्रधारी (सांसद प्रतिनिधि), इंद्रदेव पांडेय (सांसद प्रतिनिधि) द्वारा संयुक्त रूप से किसानों की समस्याओं से कलेक्टर कोरिया को अवगत कराते हुए कहा कि बरपारा जलाशय की नहर कई जगहों से क्षतिग्रस्त हो चुकी है साथ ही गेट का लॉक रूम भी क्षतिग्रस्त हो चुकी है। बरसात से पूर्व यदि नहर एवं गेट लॉक रूम की शीघ्र मरम्मत कार्य हो जाती तो बरपारा जलाशय आश्रित किसान जलाशय संरक्षित पानी का उपयोग अपने खेती किसानी में कर सकते।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने यह भी कहा कि बरपारा जलाशय आश्रित किसानों के खेती का एकमात्र सिंचाई का साधन है। नहर एवं लॉक रूम मरम्मत कार्य हो जाने से लंबे समय तक सिंचाई पानी की व्यवस्था हो सकेगी।




