बैकुंठपुर: झुमका बोट क्लब में पार्किंग को लेकर भारी हंगामा, मारपीट का वीडियो वायरल

Share this post:

कोरिया (बैकुंठपुर): जिला मुख्यालय के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल झुमका बोट क्लब में पार्किंग को लेकर हुए विवाद ने तूल पकड़ लिया है। पार्किंग के मुद्दे पर स्थानीय लोगों और बोट क्लब के संचालक व सुरक्षा गार्डों के बीच शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते हिंसक हो गई और नौबत मारपीट तक पहुँच गई।

सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई घटना

इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें साफ तौर पर दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस और धक्का-मुक्की होते देखी जा सकती है। फुटेज में मारपीट का दृश्य भी स्पष्ट नजर आ रहा है, जिससे बोट क्लब परिसर में तनावपूर्ण स्थिति बन गई।

कोतवाली पुलिस जुटी जांच में

हंगामे की सूचना मिलने के बाद मामला बैकुंठपुर सिटी कोतवाली तक पहुँच गया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी के अनुसार, सामने आए सीसीटीवी फुटेज का बारीकी से विश्लेषण किया जा रहा है और फुटेज में दिख रहे लोगों की पहचान के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

फिलहाल, इस घटना के बाद बोट क्लब क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

Advertisement Box

लाइव क्रिकट स्कोर

Gold and Silver price

मौसम अपडेट

राशिफल

© 2026 Chhattisgarh Dabang News  – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x