शिवपुर-चरचा में कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए नीता मिश्रा ने ठोकी दावेदारी

Share this post:

शिवपुर-चरचा में कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए नीता मिश्रा ने ठोकी दावेदार

25-30 वर्षों के राजनीतिक और सामाजिक अनुभव का दिया हवाला, संगठन के समक्ष आवेदन सौंपकर जताई इच्छा

 

कोरिया। शिवपुर-चरचा नगर पालिका परिषद में अध्यक्ष पद को लेकर कांग्रेस के भीतर दावेदारों की सक्रियता बढ़ने लगी है। इसी बीच पूर्व एल्डरमैन श्रीमती नीता पंकज मिश्रा ने कांग्रेस संगठन के समक्ष अध्यक्ष पद के लिए अपनी दावेदारी पेश की है। उन्होंने अपने 25 से 30 वर्षों के राजनीतिक एवं सामाजिक अनुभव, जनसेवा और संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी को अपनी दावेदारी का आधार बताया है।

 

नीता मिश्रा ने अपने आवेदन में उल्लेख किया है कि वे लंबे समय से कांग्रेस संगठन और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी हुई हैं। वर्ष 2005 से कांग्रेस के विभिन्न कार्यक्रमों में उनकी सक्रिय भागीदारी रही है। पार्टी के कार्यक्रमों में मंच संचालन की जिम्मेदारी निभाने के साथ उन्होंने संगठनात्मक गतिविधियों में भी योगदान दिया है।

श्रमिक परिवारों से जुड़ाव को बताया अपनी ताकत

 

  • नीता मिश्रा ने अपनी दावेदारी में चरचा क्षेत्र के श्रमिकों और उनके परिवारों से लंबे समय से जुड़े रहने का उल्लेख किया है। उनका कहना है कि सामाजिक संपर्क और जनसेवा के माध्यम से उन्होंने क्षेत्र की जनता की समस्याओं को करीब से समझा है। जनता की जरूरतों, स्थानीय समस्याओं और विकास संबंधी अपेक्षाओं की समझ को वे अपनी प्रमुख ताकत मानती हैं।

पूर्व एल्डरमैन के रूप में भी निभा चुकी हैं जिम्मेदारी श्रीमती नीता मिश्रा शिवपुर-चरचा नगर पालिका में पूर्व एल्डरमैन के रूप में कार्य कर चुकी हैं। नगर पालिका की कार्यप्रणाली, स्थानीय समस्याओं और नागरिकों से जुड़े मुद्दों का अनुभव भी उनकी दावेदारी का महत्वपूर्ण आधार है। उन्होंने संगठन के पदाधिकारियों के समक्ष आवेदन सौंपकर अध्यक्ष पद के लिए अपनी इच्छा जाहिर की है

 

पति का भी कांग्रेस संगठन में सक्रिय योगदान

नीता मिश्रा ने अपने पति पंकज कुमार मिश्रा के राजनीतिक एवं सामाजिक अनुभव का भी उल्लेख किया है। पंकज मिश्रा कांग्रेस की राजनीति में लंबे समय से सक्रिय हैं। वे पूर्व में पार्टी के प्रवक्ता की जिम्मेदारी निभा चुके हैं तथा वर्तमान में जिला कांग्रेस कमेटी में संयुक्त महामंत्री के रूप में कार्य कर रहे हैं।संगठन के फैसले पर टिकी निगाहें शिवपुर-चरचा नगर पालिका अध्यक्ष पद को लेकर कांग्रेस में दावेदारों की सक्रियता के बीच नीता मिश्रा की दावेदारी भी चर्चा का विषय बन गई है। अब पार्टी संगठन के निर्णय पर निगाहें टिकी हैं। हालांकि, अध्यक्ष पद के लिए अधिकृत प्रत्याशी की घोषणा कांग्रेस संगठन द्वारा किए जाने के बाद ही अंतिम तस्वीर स्पष्ट होगी।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

Advertisement Box

लाइव क्रिकट स्कोर

Gold and Silver price

मौसम अपडेट

राशिफल

© 2026 Chhattisgarh Dabang News  – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x