हाई रिस्क प्रसूता के लिए देवदूत साबित हुए संजीवनी 108 कर्मी

Share this post:

 

मिली जानकारी अनुसार ताजा घटनाक्रम दिनांक 26/09/26 के मध्यरात्रि का है,ग्राम पंचायत चगेरी निवासी महिला पूनम केवट पति दिनेश केवट उम्र 36 वर्ष जिन्हें प्रसव पीड़ा होने पर सीएचसी मरवाही में प्रसव हेतु भर्ती कराया गया था परन्तु पहले 2 प्रसव बड़े ऑपरेशनों से होने तथा ब्लड प्रेशर बढ़े होने के कारण उच्च जोखिम के कारण संजीवनी 108 एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल रेफर किया गया था, परन्तु जिला अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में उक्त महिला को तेज दर्द होने लगा और उसकी स्थिति बिगड़ने लगी जिसे देखते हुए ड्यूटी पर तैनात आपातकालीन ड्यूटी स्टाफ ईएमटी कमलेश कुमार ने पायलट बादल रजक को रुकने का इशारा करते हुए मामले की गंभीरता एवं वक्त की नजाकत को समझते हुए परिजनों की अनुमति एवं मितानिन बेला बाई की मदद से सीमित संसाधनों का उपयोग करते हुए सुरक्षित प्रसव करवाया, इसके उपरांत ercp dr नितेंद्र कंवर के निर्देशन में आवश्यक उपचार प्रदान करते हुए स्वास्थ्य जच्चा बच्चा जिला अस्पताल में भर्ती करवाए।

एम्बुलेंस कर्मियों की कार्यकुशलता, सहयोग ,समर्पण को देखते हुए परिजनों ने बार बार उनका धन्यवाद और आभार व्यक्त किया ।

Share this post:

3 2 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

Advertisement Box

लाइव क्रिकट स्कोर

Gold and Silver price

मौसम अपडेट

राशिफल

© 2026 Chhattisgarh Dabang News  – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x