मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (MCB): छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा की गतिविधियों ने जोर पकड़ लिया है। इसी क्रम में, मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सत्यनारायण सिंह का पहली बार मनेन्द्रगढ़ आगमन होने जा रहा है, जिसको लेकर स्थानीय कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह और जोश का माहौल है।
जोरों पर है तैयारियों का दौर।
प्रदेश अध्यक्ष के प्रथम आगमन को यादगार बनाने के लिए जिले के पदाधिकारी और कार्यकर्ता पूरी तन्मयता से जुटे हुए हैं। कार्यक्रम की तैयारियों की कमान स्वयं अनुसूचित जनजाति मोर्चा की जिला अध्यक्ष अनीता सिंह श्याम ने संभाल रखी है।जिला अध्यक्ष अनीता सिंह श्याम ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत के लिए कार्यकर्ताओं की टोली पूरी तरह तैयार है। उन्होंने कहा:
”प्रदेश अध्यक्ष सत्यनारायण सिंह जी का मनेन्द्रगढ़ की धरा पर प्रथम आगमन हम सभी के लिए गर्व का विषय है। उनके आगमन से न केवल कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ेगा, बल्कि संगठन की मजबूती के लिए भी यह दौरा अत्यंत महत्वपूर्ण साबित होगा। हमारी पूरी टीम तैयारियों को अंतिम रूप देने में लगी है।”
कार्यकर्ताओं में दिखा अभूतपूर्व उत्साह।
आगामी कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिला इकाई द्वारा बैठकों का दौर जारी है। मनेन्द्रगढ़ के स्थानीय भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं की भीड़ यह बताने के लिए काफी है कि प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। मोर्चा के पदाधिकारियों का मानना है कि इस दौरे से जिले में जनजाति समाज के बीच पार्टी की पकड़ और अधिक मजबूत होगी।जिले के हर कोने से कार्यकर्ता इस ऐतिहासिक स्वागत कार्यक्रम में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए उत्सुक हैं। फिलहाल, मनेन्द्रगढ़ में बैनर, पोस्टर और स्वागत द्वारों से शहर को सजाने की तैयारी की जा रही है, ताकि प्रदेश अध्यक्ष का भव्य और अभूतपूर्व स्वागत किया जा सके।




