नवा रायपुर /MCB: छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने प्रशासनिक दृष्टिकोण और लोकहित में खाद्य विभाग के अधिकारियों के बड़े पैमाने पर स्थानांतरण आदेश जारी किए हैं। 10 जून 2026 को जारी इस आदेश के तहत कई जिलों के खाद्य और सहायक खाद्य अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
प्रमुख स्थानांतरण विवरण:
- जतिन देवांगन: सहायक खाद्य अधिकारी, जो अब तक मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (MCB) में कार्यरत थे, उन्हें स्थानांतरित कर बस्तर भेजा गया है।
- आशीष चतुर्वेदी: खाद्य अधिकारी, जशपुर से महासमुंद।
- अरूण कुमार मेश्राम: खाद्य अधिकारी, राजनांदगांव से जशपुर।
- शिवेन्द्र बहादुर कामठे: खाद्य अधिकारी, सरगुजा से संचालनालय, नवा रायपुर।
- देवेन्द्र बग्गा: सहायक खाद्य अधिकारी, संचालनालय, नवा रायपुर से प्रभारी खाद्य अधिकारी, जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई।
- सुरेश साहू: सहायक खाद्य अधिकारी, दुर्ग से दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा।
शासन के निर्देशानुसार, यह स्थानांतरण आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गए हैं। इसके अलावा, श्री चित्रकांत ध्रुव, सहायक खाद्य अधिकारी, सरगुजा में ही प्रभारी खाद्य अधिकारी के पद पर यथावत कार्य करते रहेंगे।
Post Views: 621




