भाजपा में अंदरूनी कलह का दावा, बैज बोले- कई नेता हमारे संपर्क में, जल्द होगा बड़ा धमाका

Share this post:

बिलासपुर। कांग्रेस के संभाग स्तरीय तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के समापन के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने भाजपा को लेकर बड़ा सियासी दावा किया है। बैज ने कहा कि भाजपा के भीतर सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है और पार्टी के कई नेता व कार्यकर्ता कांग्रेस के संपर्क में हैं। उन्होंने संकेत दिया कि आने वाले समय में प्रदेश की राजनीति में बड़ा उलटफेर देखने को मिल सकता है।

बैज ने कहा कि भाजपा के कई नेता हाल में इस्तीफा दे चुके हैं और पार्टी के भीतर नाराजगी बढ़ रही है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा के जितने भी नाराज नेता हैं, वे कांग्रेस के संपर्क में हैं। साथ ही दावा किया कि “समय आने दीजिए, छत्तीसगढ़ में बड़ा धमाका होगा।”

बूथ से सरकार तक घेरने की तैयारी

बिलासपुर में आयोजित प्रशिक्षण शिविर के दौरान कांग्रेस ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और सरकार के खिलाफ राजनीतिक मोर्चा तेज करने की रणनीति पर मंथन किया। बैज ने कार्यकर्ताओं से सरकार के खिलाफ मैदान में उतरने का आह्वान किया और कहा कि प्रशिक्षण के बाद कांग्रेस कार्यकर्ता पूरी ताकत से संगठन को मजबूत करेंगे।

भाजपा पर कई मुद्दों को लेकर हमला

मीडिया से चर्चा में बैज ने भाजपा सरकार पर शराब नीति, आदिवासी हितों, खनिज संपदा और कोल ब्लॉक आवंटन सहित कई मुद्दों को लेकर निशाना साधा। उन्होंने सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश की खनिज संपदा का दोहन किया जा रहा है और कांग्रेस इन मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएगी।

कांग्रेस छोड़ भाजपा में गए नेताओं पर भी निशाना

बैज ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए नेताओं पर भी कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में रहते हुए ये नेता पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलते थे, लेकिन भाजपा में जाने के बाद उनकी स्थिति बदल गई। बैज ने दावा किया कि कांग्रेस में कार्यकर्ताओं की बात सुनी जाती है और उन्हें संगठन में अवसर मिलता है।अब बैज के इस दावे के बाद छत्तीसगढ़ की सियासत में नए समीकरणों को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। हालांकि भाजपा की ओर से इन दावों पर क्या प्रतिक्रिया आती है, यह देखना अहम होगा।

 

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

Advertisement Box

लाइव क्रिकट स्कोर

Gold and Silver price

मौसम अपडेट

राशिफल

© 2026 Chhattisgarh Dabang News  – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x