Share this post:

 

मनेन्द्रगढ़। सिटी कोतवाली के बगल में बस स्टैंड रोड पर गैराज और बाइक रिपेयरिंग की दुकानों के सामने सड़क पर बिखरे पुराने नट-बोल्ट, लोहे के टुकड़े और बाइक के खराब पार्ट्स आम जनता के लिए परेशानी का कारण बन रहे हैं।

आरोप है कि कुछ दुकानदार अपनी दुकानों से निकलने वाला पुराना सामान और कबाड़ सड़क पर ही फेंक देते हैं। इससे सड़क से गुजरने वाले दोपहिया और चारपहिया वाहनों के टायरों में नट–बोल्ट एवं लोहे के टुकड़े घुसने का खतरा बना रहता है। वहीं पैदल चलने वाले लोगों के चप्पल–जूतों में भी नुकीले पार्ट्स घुस जाते हैं, जिससे चोट लगने की आशंका बनी रहती है।

हैरानी की बात यह है कि सिटी कोतवाली के ठीक बगल में इस तरह की स्थिति बनी हुई है। इसके बावजूद दुकानों के सामने सड़क पर फैल रहे कचरे और लोहे के कबाड़ को व्यवस्थित करने की जरूरत महसूस की जा रही है।

सवाल यह है कि क्या सड़क को दुकानदारों ने अपना कबाड़ घर समझ लिया है? व्यापार करना सभी का अधिकार है, लेकिन अपनी दुकान का कचरा सार्वजनिक सड़क पर फेंककर आम जनता की सुरक्षा और सुविधा से खिलवाड़ करना उचित नहीं है।

अब जरूरत है कि संबंधित दुकानदार अपनी जिम्मेदारी समझें और पुराने नट–बोल्ट, बाइक के खराब पार्ट्स एवं अन्य कचरे को सड़क पर फेंकने के बजाय उचित स्थान पर रखें। साथ ही नगर पालिका और संबंधित अधिकारियों को भी इस समस्या पर ध्यान देकर आवश्यक कार्रवाई करनी चाहिए।

जनहित में अपील: दुकान का कचरा दुकान में रखें, सड़क को कचरा घर न बनाएं।

Share this post:

5 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

Advertisement Box

लाइव क्रिकट स्कोर

Gold and Silver price

मौसम अपडेट

राशिफल

© 2026 Chhattisgarh Dabang News  – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x