धान खरीदी से पहले पटवारियों की हड़ताल ने बढ़ाई किसानों की चिंता, गुलाब कमरो का भाजपा सरकार पर तीखा हमला

Share this post:

5 हजार पटवारियों को नोटिस और 50 से अधिक निलंबन पर उठाए सवाल, बोले– राज्योत्सव में खुशहाली का जश्न और दूसरी तरफ किसान दफ्तरों के चक्कर काटने को मजबूर!

 रायपुर । छत्तीसगढ़ में धान खरीदी का समय नजदीक आते ही पटवारियों की हड़ताल ने प्रदेश की कृषि व्यवस्था के सामने नई चुनौती खड़ी कर दी है। धान पंजीयन, गिरदावरी और राजस्व से जुड़े जरूरी काम प्रभावित होने की आशंका के बीच पूर्व विधायक गुलाब कमरो ने भाजपा सरकार पर तीखा राजनीतिक हमला बोला है। उन्होंने प्रदेश में पटवारियों की हड़ताल से पैदा हुए हालात के लिए सरकार की कार्यशैली को जिम्मेदार ठहराते हुए किसानों की परेशानी पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।पूर्व विधायक गुलाब कमरो ने कहा कि एक तरफ भाजपा सरकार राज्योत्सव मनाकर विकास, खुशहाली और उपलब्धियों का जश्न मना रही है, वहीं दूसरी तरफ प्रदेश का किसान धान पंजीयन और गिरदावरी जैसे बुनियादी कार्यों के लिए परेशान है। धान खरीदी की तैयारियों के इस महत्वपूर्ण दौर में पटवारियों की हड़ताल किसानों के लिए बड़ी मुसीबत बन सकती है।उन्होंने सरकार की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि लगभग 5 हजार पटवारियों को नोटिस जारी करना और 50 से अधिक पटवारियों का निलंबन करना किसी समस्या का स्थायी समाधान नहीं है। जब धान खरीदी का समय सिर पर है, तब सरकार को टकराव बढ़ाने के बजाय बातचीत का रास्ता अपनाना चाहिए। पटवारियों की मांगों पर गंभीरता से विचार कर उनका तत्काल निराकरण किया जाना चाहिए।

सरकार की सख्ती का खामियाजा आखिर किसान क्यों भुगतें?

गुलाब कमरो ने कहा कि पटवारी राजस्व व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। उनके हड़ताल पर रहने से ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों के जरूरी काम प्रभावित हो सकते हैं। ऐसे समय में सरकार की प्राथमिकता किसानों को राहत देना होनी चाहिए, न कि कर्मचारियों के साथ टकराव बढ़ाना।उन्होंने भाजपा सरकार से सवाल किया कि यदि पटवारी हड़ताल पर हैं और किसान पंजीयन तथा गिरदावरी के लिए परेशान हैं, तो सरकार ने वैकल्पिक व्यवस्था और समयबद्ध समाधान की क्या तैयारी की है? धान खरीदी में किसी भी प्रकार की देरी या अव्यवस्था की जिम्मेदारी आखिर कौन लेगा?

राज्योत्सव की चमक के बीच किसानों की परेशानी सरकार के दावों पर सवाल खड़े कर रही है। एक तरफ किसान, दूसरी तरफ पटवारी और बीच में सरकार की सख्ती। ऐसे हालात में सबसे बड़ा सवाल यही है कि भाजपा सरकार आखिर किसकी खुशहाली का जश्न मना रही है?

अब देखना होगा कि सरकार पटवारियों से संवाद कर गतिरोध समाप्त करती है या फिर इस टकराव का सीधा असर धान खरीदी की तैयारियों और किसानों पर पड़ता है।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

Advertisement Box

लाइव क्रिकट स्कोर

Gold and Silver price

मौसम अपडेट

राशिफल

© 2026 Chhattisgarh Dabang News  – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x