बैकुंठपुर, जिला-कोरिया।नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, छत्तीसगढ़ के आदेशानुसार एवं कलेक्टर महोदया के निर्देशानुसार, सहायक औषधि नियंत्रक के मार्गदर्शन में जिले में औषधियों के सुरक्षित एवं तर्कसंगत उपयोग को बढ़ावा देने तथा जन-जागरूकता के उद्देश्य से विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है।इसी क्रम में आज बैकुंठपुर क्षेत्र की 02 दवा दुकानों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान औषधि विक्रय लाइसेंस, औषधियों के भंडारण एवं रख-रखाव, एक्सपायरी औषधियों, क्रय-विक्रय अभिलेख एवं बिल-वाउचर की जांच की गई। साथ ही अनुसूची H, H1 एवं *नारकोटिक/साइकोट्रॉपिक औषधियों* के स्टॉक एवं अभिलेखों का भी परीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान *नारकोटिक एवं अन्य नियंत्रित औषधियों के दुरुपयोग की रोकथाम, बिना वैध चिकित्सकीय पर्चे के औषधियों के विक्रय पर नियंत्रण तथा अवैध एवं नकली औषधियों के विक्रय/भंडारण की रोकथाम* के संबंध में दवा विक्रेताओं को आवश्यक निर्देश दिए।इसके साथ ही Antimicrobial Resistance (AMR) की रोकथाम के लिए एंटीबायोटिक दवाओं का अनावश्यक उपयोग न करने एवं चिकित्सकीय परामर्श के अनुसार ही इनका सेवन करने के संबंध में आमजन को जागरूक किया गया।खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा नागरिकों से अपील की गई कि दवाएं केवल अधिकृत मेडिकल स्टोर से खरीदें, प्रत्येक खरीद का बिल प्राप्त करें तथा बिना चिकित्सकीय परामर्श के एंटीबायोटिक एवं नियंत्रित औषधियों का सेवन न करे।खाद्य एवं औषधि प्रशासन, जिला-कोरिया द्वारा औषधियों की गुणवत्ता एवं जनस्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए निरीक्षण एवं जन-जागरूकता अभियान निरंतर जारी रहेगा।
© 2026 Chhattisgarh Dabang News – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail
*मेडिकल स्टोर का निरीक्षण कर औषधियों की गुणवत्ता एवं अभिलेखों की जांच*
Share this post:
Chhattisgarh Dabang News
हम एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल हैं, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक तेज़ी और सटीकता के साथ पहुँचाने के लिए समर्पित है।
Read More
Chhattisgarh Dabang News
हम एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल हैं, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक तेज़ी और सटीकता के साथ पहुँचाने के लिए समर्पित है।
Read More
Share this post:
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted
खबरें और भी हैं...
Advertisement Box


लाइव क्रिकट स्कोर
Gold and Silver price
मौसम अपडेट
राशिफल
© 2026 Chhattisgarh Dabang News – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail



