इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी का मूल आधार मानवीय सेवा, सहयोग एवं संवेदना: चेयरमैन तोमन साहू

Share this post:

राज्य चेयरमैन ने ली रेडक्रास की समीक्षा बैठक, कोरिया में एंबुलेंस देने की घोषणा की

कोरिया (बैकुंठपुर) भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा कोरिया की समीक्षा बैठक दिनांक 29 सितम्बर 2026 को कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के सभा कक्ष में राज्य चेयरमेन श्री तोमन साहू की अध्यक्षता तथा कलेक्टर एवं अध्यक्ष श्रीमति रोक्तिमा यादव, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सह सचिव डॉ बलवंत सिंह जी,भारतीय रेडक्रास सोसायटी जिला शाखा कोरिया की वाइस चेयर मेन श्रीमति गीता राजवाड़े, कोषाध्यक्ष जितेन्द्र गुप्ता, राज्य प्रतिनिधि कमलेश शर्मा की उपस्थिति में संपन्न हुई।

बैठक में रेडक्रॉस की विभिन्न सेवा गतिविधियों की समीक्षा करते हुए राज्य चेयरमैन तोमन साहू ने कहा कि इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी का मूल आधार मानवीय सेवा, सहयोग एवं संवेदना है। उन्होंने समीक्षा बैठक में जूनियर रेडक्रॉस एवं यूथ रेडक्रॉस को मजबूत करने, सदस्यता अभियान बढ़ाने, रक्तदान एवं अंगदान के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने तथा सिकल सेल, टीबी एवं एड्स नियंत्रण के लिए स्वास्थ्य विभाग के साथ समन्वय पर जोर दिया। इस दौरान राज्य चेयरमैन तोमन साहू ने राज्य शाखा से कोरिया जिला को अत्याधुनिक वेंटीलेटर युक्त एंबुलेंस प्रदान करने की घोषणा भी की।

बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा. बलवंत सिंह ने बताया कि सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में विभिन्न स्थानों पर रक्तदान शिविर का आयोजन, शिविरों में रक्तदान के साथ शुगर, बीपी, हीमोग्लोबिन एवं सिकल सेल की निःशुल्क जांच भी की जा रही है। शिक्षा विभाग के सहयोग से जिला स्तरीय ड्राइंग एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। बैठक में रेडक्रास दल के द्वारा 15 अगस्त और 26 जनवरी की परेड में भाग लेना, रेडक्रॉस जिला कार्यालय के लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय परिसर या अन्य सुविधा के अनुसार कलेक्टर महोदया से चर्चा कर स्थल का चयन एवं कर्मचारी की नियुक्ति किए जाने की जानकारी दी गई है, साथ ही भविष्य में ब्लड स्टोरेज सेंटर की स्थापना, अंगदान हेतु जिला स्तरीय समिति के गठन तथा युवाओं को युवोदय रेडक्रॉस मितान योजना से जोड़ने सहित अन्य विभिन्न गतिविधियों पर चर्चा की गई।

बैठक में मुख्य रूप से बालाराम साहू, वाइस चेयरमेन, गिरीश कुर्रे, केशव साहू, आर्यन सिन्हा, अमन गुप्ता, यूगल किशोर एवं डीपीएम अशरफ अंसारी, सीएस डॉ आयुष जायसवाल, जिला प्रबंध समिति के सदस्य गण सीए प्रशांत गुप्ता, शैलेश शिवहरे, बसंत रॉय, शैलेंद्र शर्मा , हिमांशु अवस्थी, कमलेश गुप्ता, सुधीर अग्रवाल, आशीष बड़ेरिया, डॉ. गौरवकांत बड़ेरिया, रवि गुप्ता सहित अन्य उपस्थित रहे। 

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

Advertisement Box

लाइव क्रिकट स्कोर

Gold and Silver price

मौसम अपडेट

राशिफल

© 2026 Chhattisgarh Dabang News  – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x