NH-39 पर मालवाहक वाहनों का कब्जा, टिकरी-निगरी मार्ग स्थित पावर प्लांट के पास रोज लग रहा जाम

Share this post:

निगरी। टिकरी-निगरी मार्ग स्थित जेपी पावर प्लांट के आसपास मालवाहक वाहनों की बेतरतीब पार्किंग ने यातायात व्यवस्था की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। NH-39 पर सड़क किनारे भारी वाहनों के खड़े होने से लगातार जाम की स्थिति बन रही है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

पावर प्लांट में आने-जाने वाले मालवाहक वाहनों के लिए पार्किंग की व्यवस्था होने के बावजूद कई वाहन सड़क किनारे और राष्ट्रीय राजमार्ग पर ही खड़े कर दिए जाते हैं। भारी वाहनों की कतार के कारण सड़क का काफी हिस्सा घिर जाता है और दोनों ओर से आने-जाने वाले वाहनों के लिए रास्ता संकरा हो जाता है।

पार्किंग की जगह सड़क बनी भारी वाहनों का ठिकाना

स्थानीय लोगों का कहना है कि प्लांट क्षेत्र में मालवाहक वाहनों की संख्या लगातार बनी रहती है। वाहन चालकों द्वारा निर्धारित पार्किंग स्थल का उपयोग नहीं करने से NH-39 पर ही वाहनों की लंबी कतार लग जाती है। बारिश के दौरान सड़क पर कीचड़ और पानी की वजह से स्थिति और भी बदतर हो जाती है।

जिम्मेदारों की अनदेखी पर उठ रहे सवाल

सबसे बड़ा सवाल यह है कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगातार भारी वाहनों की पार्किंग के बावजूद जिम्मेदार विभाग और प्लांट प्रबंधन द्वारा ठोस कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही है। सड़क पर खड़े वाहनों के कारण कभी भी गंभीर हादसा हो सकता है।

स्थानीय नागरिकों ने मांग की है कि NH-39 को अवैध पार्किंग से मुक्त कराया जाए, मालवाहक वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थल में खड़ा कराया जाए और सड़क किनारे वाहन खड़ा करने वालों पर कार्रवाई की जाए।

यदि समय रहते व्यवस्था नहीं सुधारी गई तो जाम की यह समस्या कभी भी बड़े सड़क हादसे में तब्दील हो सकती है।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

Advertisement Box

लाइव क्रिकट स्कोर

Gold and Silver price

मौसम अपडेट

राशिफल

© 2026 Chhattisgarh Dabang News  – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x