कोरिया। हसदेव नदी के पावन उद्गम स्थल मेण्ड्रा में आयोजित धार्मिक एवं जन-संवाद कार्यक्रम के दौरान यूथ कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष प्रकाश चंद्र साहू ने नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत तथा कोरबा सांसद ज्योत्स्ना महंत से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं, मूलभूत आवश्यकताओं और जनहित से जुड़ी विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा तथा विस्तार से चर्चा की।यूथ ब्लॉक अध्यक्ष प्रकाश चंद्र साहू ने क्षेत्र के युवाओं, किसानों और आम नागरिकों को आ रही व्यावहारिक कठिनाइयों से शीर्ष नेतृत्व को अवगत कराया। उन्होंने क्षेत्र के विकास, मूलभूत सुविधाओं के विस्तार और स्थानीय युवाओं के हितों से जुड़ी मांगों को प्रमुखता से रखा।नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत एवं सांसद ज्योत्स्ना महंत ने यूथ कांग्रेस अध्यक्ष की मांगों को बेहद संवेदनशीलता और गंभीरता से सुना। और तत्काल आश्वासन भी दिया





