नगर सेना भर्ती परीक्षा की तारीख जारी, 22 नवंबर को होगी लिखित परीक्षा

Share this post:

Online application starts from August 11, opportunity till September 7; exam will be held in Raipur.

कोरिया/बैकुंठपुर। नगर सेना, अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाओं तथा एसडीआरएफ के अंतर्गत विभिन्न पदों पर भर्ती की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना सामने आई है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल (CGSSB) ने नगर सेना भर्ती की द्वितीय स्तरीय लिखित परीक्षा 22 नवंबर 2026, रविवार को आयोजित किए जाने की जानकारी दी है।

जारी जानकारी के अनुसार भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 11 अगस्त 2026 से शुरू हो चुके हैं। अभ्यर्थी 7 सितंबर 2026 शाम 5 बजे तक आवेदन कर सकेंगे। लिखित परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक आयोजित होगी और परीक्षा केंद्र रायपुर निर्धारित किया गया है।

इन पदों पर भर्ती

भर्ती प्रक्रिया के तहत नगर सेना, अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाओं तथा एसडीआरएफ से जुड़े विभिन्न पदों को शामिल किया गया है। इनमें स्टोर कीपर, वाहन चालक, वाहन चालक-कम-ऑपरेटर, मैकेनिक और वॉचमैन ऑपरेटर आदि पद शामिल हैं।

16 नवंबर को जारी होगा प्रवेश पत्र

अभ्यर्थियों के लिए प्रवेश पत्र जारी करने की तिथि 16 नवंबर 2026 निर्धारित की गई है। प्रवेश पत्र में परीक्षा केंद्र और अन्य आवश्यक निर्देशों की जानकारी दी जाएगी। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे परीक्षा से संबंधित निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें।

आधिकारिक वेबसाइट से करें आवेदन

अभ्यर्थी भर्ती से संबंधित आवेदन एवं जानकारी के लिए छत्तीसगढ़ व्यापम की वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in तथा CGSSB की वेबसाइट cgssb.cgstate.gov.in का उपयोग करें। आवेदन करने से पहले पात्रता, नियम एवं आवश्यक दस्तावेजों से संबंधित आधिकारिक निर्देश जरूर जांच लें।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

Advertisement Box

लाइव क्रिकट स्कोर

Gold and Silver price

मौसम अपडेट

राशिफल

© 2026 Chhattisgarh Dabang News  – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x