*95-95-95 की उपलब्धि या आंकड़ों का खेल?*

Share this post:

95-95-95 की उपलब्धि और CMHO डॉ. अविनाश खरे के आंकड़ों पर सवाल कथित दिखावे का हवाला प्रतिशत

दावा बड़ा, सवाल उससे बड़ा ! प्रदीप पाटकर।

मनेंद्रगढ़ – MCB स्वास्थ्य विभाग द्वारा HIV नियंत्रण कार्यक्रम में 95-95-95 लक्ष्य हासिल करने और जिले को छत्तीसगढ़ राज्य का पहला जिला बताए जाने के बाद अब आंकड़ों की विश्वसनीयता पर सवाल उठने लगे हैं। उपलब्धि के दावे के साथ विस्तृत और प्रमाणित आंकड़े सार्वजनिक करने की मांग उठ रही है विशेषज्ञों का कहना है कि प्रतिशत आकड़ो में प्रामाणिकता नहीं वाहवाही लूटने की ओड़।

*95 का लक्ष्य, 99 प्रतिशत कहां से आया?*

95-95-95 के निर्धारित ढांचे में तीनों चरणों का लक्ष्य 95 प्रतिशत है। ऐसे में तीसरे चरण में 99 प्रतिशत लक्ष्य और 98 प्रतिशत उपलब्धि का उल्लेख सबसे बड़ा तकनीकी सवाल बन गया है।स्वास्थ्य विभाग को बताना होगा कि 99 प्रतिशत लक्ष्य किस आधिकारिक दिशा-निर्देश के तहत निर्धारित हुआ यह आकड़ा लोग समझ नहीं पा रहे हैं या यूं कहें यह आंकड़ा अपने से बन गया।

*98 प्रतिशत का पूरा गणित क्या है इसे समझने का प्रयास करते हैं*

स्वास्थ्य विभाग एमसीबी द्वारा वायरल लोड सप्रेशन 98 प्रतिशत बताया गया है, लेकिन कुल पात्र मरीज, जांच किए गए मरीज और सप्रेशन मरीजों की वास्तविक संख्या स्पष्ट नहीं है। बिना डायनामीनेशर के प्रतिशत की वास्तविकता समझना मुश्किल है।जानकारी अनुसार पहला 95 किस आधार पर अगर HIV के 95-95-95 मॉडल में पहला लक्ष्य संक्रमित लोगों में अपनी HIV स्थिति जानने वालों से जुड़ा है। विभाग को स्पष्ट करना होगा कि पहले 95 की गणना किस अनुमानित आबादी और किस भाजक (denominator) पर की गई।और अब हम दूसरे चरण की बात करें तो,दूसरे 95 में कितने मरीज कितने HIV संक्रमित मरीज पहचाने गए, कितने उपचार के पात्र थे और कितने ART से जुड़े—इन आंकड़ों के बिना दूसरे 95 की उपलब्धि का स्वतंत्र आकलन संभव नहीं हो पाएगा।

*“पहला जिला” किसने घोषित किया?*

MCB को छत्तीसगढ़ का पहला जिला बताए जाने के दावे पर सबसे बड़ा सवाल आधिकारिक प्रमाण का है। क्या NACO या राज्य एड्स नियंत्रण समिति ने MCB को प्रथम घोषित किया? यदि हां तो संबंधित रिपोर्ट सार्वजनिक होनी चाहिए।और स्वतंत्र सत्यापन होना चाहिए

क्या इन आंकड़ों का NACO, राज्य एड्स नियंत्रण समिति अथवा किसी स्वतंत्र एजेंसी द्वारा सत्यापन किया गया? स्वास्थ्य विभाग को इसकी जानकारी सार्वजनिक करनी चाहिए।

*CMHO साहब 95-95-95 के आकड़ों के बीच 99 प्रतिशत का लक्ष्य कहा से मिला चलिये मान लेते है मिला,किंतु पूरा भी हो गया 98 प्रतिशत*

CMHO डॉ. अविनाश खरे से सवाल है कि 99 प्रतिशत लक्ष्य का आधार क्या है, 98 प्रतिशत सप्रेशन की वास्तविक संख्या कितनी है और MCB को पहला जिला घोषित करने का प्रमाण कहां है?

*राज्य के स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल से बड़ा सवाल*

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से भी मांग है कि सरकार इन दावों का आधिकारिक सत्यापन कराकर रिपोर्ट सार्वजनिक करे। उपलब्धि वास्तविक है तो प्रमाण सामने होने चाहिए।वाहवाही नहीं, प्राथमिकता चाहिए।HIV नियंत्रण कार्यक्रम में काम करने वाले, स्वास्थ्यकर्मियों का योगदान महत्वपूर्ण है, लेकिन सरकारी उपलब्धि के दावे की विश्वसनीयता आंकड़ों की पारदर्शिता से ही तय होगी।

*इन चारों रिपोर्टों को समाचार अथवा विभागीय उपलब्धि के बीच सार्वजनिक करनी चाहिए*

जनता और मीडिया की मांग है कि विभाग 99 प्रतिशत लक्ष्य का आधार, 98 प्रतिशत वायरल suppression का वास्तविक आंकड़ा, तीनों 95 की गणना और MCB को पहला जिला घोषित करने वाली आधिकारिक रिपोर्ट सार्वजनिक करे।

*—यही पारदर्शिता MCB के दावे को और मजबूत करेगी। साहब ने बिना आकड़ों का अवलोकन कराए ही प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।*

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
1 Comment
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

Advertisement Box

लाइव क्रिकट स्कोर

Gold and Silver price

मौसम अपडेट

राशिफल

© 2026 Chhattisgarh Dabang News  – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail

1
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x