प्रवेश की अंतिम तिथि 31 अगस्त तक बढ़ाने की मांग, NSUI ने कुलपति को सौंपा ज्ञापन

Share this post:

अंबिकापुर, 31 जुलाई 2026। संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में स्नातक एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के प्रवेश की अंतिम तिथि 31 अगस्त 2026 तक बढ़ाने की मांग को लेकर भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) की विश्वविद्यालय इकाई ने कुलपति को ज्ञापन सौंपा।

NSUI विश्वविद्यालय अध्यक्ष सुरेंद्र गुप्ता ने बताया कि परीक्षा परिणाम में विलंब, आवश्यक दस्तावेजों की अनुपलब्धता, तकनीकी समस्याएं, आर्थिक कठिनाइयों तथा सरगुजा संभाग के दूरस्थ ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्रों से आने वाले विद्यार्थियों को समय पर प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने में परेशानी हो रही है। उन्होंने कहा कि यदि प्रवेश की अंतिम तिथि नहीं बढ़ाई गई तो बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उच्च शिक्षा से वंचित हो सकते हैं।

युवा कांग्रेस छत्तीसगढ़ आरटीआई सेल के चेयरमैन हिमांशु जायसवाल ने कहा कि शिक्षा प्रत्येक विद्यार्थी का अधिकार है। विश्वविद्यालय प्रशासन को छात्रहित को प्राथमिकता देते हुए प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ानी चाहिए, ताकि कोई भी पात्र छात्र केवल तकनीकी या प्रशासनिक कारणों से प्रवेश से वंचित न रहे। उन्होंने विश्वविद्यालय से छात्र हितैषी और समावेशी निर्णय लेने की अपील की।

NSUI ने ज्ञापन के माध्यम से विश्वविद्यालय प्रशासन से मांग की है कि विद्यार्थियों के व्यापक हित को ध्यान में रखते हुए प्रवेश की अंतिम तिथि 31 अगस्त 2026 तक बढ़ाने का निर्णय शीघ्र लिया जाए।

ज्ञापन सौंपने के दौरान NSUI विश्वविद्यालय अध्यक्ष सुरेंद्र गुप्ता, आकिब खान, अनिकेत जैन, कान्हा पटेल, तथ्य कुश्यप, माही पाठक सहित अन्य छात्र नेता उपस्थित रहे।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

Advertisement Box

लाइव क्रिकट स्कोर

Gold and Silver price

मौसम अपडेट

राशिफल

© 2026 Chhattisgarh Dabang News  – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x