सोनहत में उमड़ा आस्था का सैलाब: संकट मोचन हनुमान मंदिर में भव्य भंडारा, अब हर माह के अंतिम शनिवार होगा आयोजन

Share this post:

सोनहत | विशेष संवाददाता।सोनहत नगर के हृदयस्थल स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर में शनिवार को भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। मंदिर परिसर में आयोजित भव्य महाप्रसाद (भंडारा) में नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे सैकड़ों श्रद्धालुओं ने हनुमान जी के दर्शन-पूजन कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

सुबह से ही मंदिर परिसर ‘जय श्री राम’ और ‘जय बजरंगबली’ के जयकारों से गूंजता रहा। विशेष पूजा-अर्चना, श्रृंगार और आरती के बाद श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया। आयोजन समिति ने बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं के लिए सुव्यवस्थित व्यवस्था की, जिससे सभी ने शांतिपूर्वक प्रसाद ग्रहण किया।

हर माह के अंतिम शनिवार को होगा भंडारा

आयोजन समिति ने श्रद्धालुओं के लिए एक महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए बताया कि अब प्रत्येक माह के अंतिम शनिवार को संकट मोचन हनुमान मंदिर परिसर में नियमित रूप से विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को धार्मिक आयोजन से जोड़ना और सेवा की परंपरा को निरंतर बनाए रखना है।

इनका रहा विशेष सहयोग

कार्यक्रम को सफल बनाने में स्थानीय युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और नागरिकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। प्रमुख सहयोगियों में राजन पाण्डेय, सूर्य प्रकाश साहू, जितेंद्र पटेल, भुवन साहू, प्रदीप साहू, वीरेंद्र मिश्र, मारुति शर्मा, नवीन पाण्डेय एवं पंकज दुबे शामिल रहे।

आयोजन समिति ने सभी दानदाताओं, सहयोगियों और उपस्थित श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इसी उत्साह के साथ धार्मिक आयोजनों में सहभागिता की अपील की।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

Advertisement Box

लाइव क्रिकट स्कोर

Gold and Silver price

मौसम अपडेट

राशिफल

© 2026 Chhattisgarh Dabang News  – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x