मनेन्द्रगढ़ (M.C.B.)।आबकारी वृत्त मनेन्द्रगढ़ की टीम ने अवैध शराब के खिलाफ मुखबिर की सूचना पर एक बड़ी कार्रवाई की है। विभाग ने झगराखाण्ड थाना क्षेत्र के अंतर्गत दबिश देकर भारी मात्रा में अवैध कच्ची महुआ शराब जब्त की है और एक आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
9.5 लीटर अवैध शराब जब्त, मामला दर्ज
मिली जानकारी के अनुसार, आबकारी विभाग को क्षेत्र में अवैध महुआ शराब की बिक्री और परिवहन की पुख्ता सूचना मिली थी। टीम ने घेराबंदी कर वीर सिंह (पिता: समय लाल) को पकड़ा। आरोपी के पास से 9.500 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब बरामद की गई है।आबकारी विभाग ने आरोपी के खिलाफ कायम प्रकरण संख्या 1, अपराध क्रमांक 36/26 दर्ज किया है। आरोपी पर आबकारी एक्ट की धारा 34(1)क, 34(2), 59(क) एवं 36 के तहत मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
कार्रवाई में शामिल रही यह टीम
इस पूरी कार्रवाई को अंजाम देने में विवेचक अधिकारी शिवेंद्र सिंह मरावी, जनक राम जगत और बनवारी लाल पांडे की मुख्य भूमिका रही।इसके साथ ही आबकारी अमले के अन्य स्टाफ में प्रधान आरक्षक विनोद मिश्रा, सुदर्शन चौधरी, रामेश्वर सिंह, सुजीत यादव, और रश्मि किरण शामिल रहे। टीम को घटना स्थल तक पहुंचाने और कार्रवाई को सफल बनाने में वाहन चालक आशीष मिंज और अभिषेक त्रिपाठी का भी सराहनीय योगदान रहा।
नोट: आबकारी विभाग का कहना है कि क्षेत्र में अवैध मदिरा के निर्माण, परिवहन और बिक्री के खिलाफ इस तरह की सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।




