95 वर्ष के बुजुर्ग दंपत्ति की लाचारी देख पसीजा प्रशासन, #खबर_का_असर: छत्तीसगढ़ दबंग न्यूज़ की खबर पर तत्काल एक्शन!सीएमएचओ ने दिखाई संवेदनशीलता

Share this post:

एमसीबी (मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर) | 03 जुलाई 2026।’छत्तीसगढ़ दबंग न्यूज़’ पर 95 वर्ष के बेबस बुजुर्ग दंपत्ति की बेहाली की खबर प्रकाशित होते ही स्वास्थ्य महकमा तत्काल हरकत में आ गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. अविनाश खरे ने खबर का त्वरित संज्ञान लेते हुए संवेदनशीलता दिखाई और एक विशेष मेडिकल टीम को बुजुर्गों के घर के लिए रवाना किया।

दूरस्थ अंचल के ग्राम मनटोलिया पहुंची डॉक्टरों की टीम, घर पर ही शुरू हुआ इलाज

सीएमएचओ के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की विशेष टीम विकासखंड भरतपुर के अत्यंत सुदूर ग्राम पंचायत धोवाताल के आश्रित ग्राम मनटोलिया (बरेल) पहुंची। टीम ने वहां रहने वाले अत्यंत बुजुर्ग दंपत्ति श्री समयलाल पंडो एवं उनकी पत्नी श्रीमती रूक्मन पंडो के घर कदम रखते ही राहत कार्य शुरू किया। मौके पर ही दोनों का विस्तृत स्वास्थ्य परीक्षण कर निःशुल्क दवाइयां उपलब्ध कराई गईं।

बुजुर्ग समयलाल पंडो हैं हाई ब्लड प्रेशर से पीड़ित, पत्नी का कुष्ठ रोग हो चुका है ठीक

चिकित्सकीय जांच के बाद सीएमएचओ डॉ. अविनाश खरे ने बताया कि श्री समयलाल पंडो उच्च रक्तचाप (हाई बीपी) से पीड़ित हैं, जिन्हें आवश्यक दवाइयां दे दी गई हैं। वहीं, श्रीमती रूक्मन पंडो पूर्व में कुष्ठ रोग से ग्रसित थीं, जो स्वास्थ्य विभाग के प्रयासों से अब पूरी तरह ठीक हो चुकी हैं। वर्तमान में उन्हें उम्र जनित (बुढ़ापे की) अन्य समस्याओं के लिए दवाइयां और परामर्श दिया गया है।

सीएमएचओ के सख्त निर्देश: मितानिन और सीएचओ अब नियमित रूप से घर जाकर करेंगे जांच

बुजुर्ग दंपत्ति को भविष्य में कोई तकलीफ न हो, इसके लिए सीएमएचओ ने स्थानीय स्वास्थ्य अमले को कड़े निर्देश दिए हैं। अब संबंधित चिकित्सा अधिकारी, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (CHO), स्थानीय स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं और मितानिनों को अनिवार्य रूप से नियमित अंतराल पर उनके घर का भ्रमण करना होगा और उनकी सेहत तथा दवाइयों की उपलब्धता पर सतत निगरानी रखनी होगी।

ग्रामीणों ने की सराहना, बोले- “यह है सजग पत्रकारिता और संवेदनशील प्रशासन का उदाहरण”

‘छत्तीसगढ़ दबंग न्यूज़’ की इस मुहिम और स्वास्थ्य विभाग की त्वरित, मानवीय कार्रवाई की पूरे क्षेत्र के ग्रामीणों ने मुक्त कंठ से सराहना की है। ग्रामीणों का कहना है कि जब लाचार बुजुर्गों की सुध लेने वाला कोई नहीं था, तब मीडिया और प्रशासन के इस तालमेल ने जरूरतमंदों के प्रति जिम्मेदारी का एक उत्कृष्ट उदाहरण पेश किया है।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

Advertisement Box

लाइव क्रिकट स्कोर

Gold and Silver price

मौसम अपडेट

राशिफल

© 2026 Chhattisgarh Dabang News  – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x