मनेंद्रगढ़: ग्राम डगौरा में आज सर्व आदिवासी समाज ने इतिहास की महान वीरांगना रानी दुर्गावती जी की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया। प्रतिमा स्थल पर आयोजित विशेष कार्यक्रम में समाज के प्रबुद्ध जनों और ग्रामीणों ने पुष्प अर्पित कर उनके शौर्य को याद किया।
इस अवसर पर पूर्व विधायक गुलाब कमरो ने रानी दुर्गावती के जीवन को राष्ट्रप्रेम का पर्याय बताया। उन्होंने कहा, “रानी माँ का त्याग हमें अन्याय के विरुद्ध लड़ने और अपनी संस्कृति की रक्षा करने की प्रेरणा देता है।” इस दौरान सर्व आदिवासी समाज के संरक्षक परमेश्वर सिंह गुरुजी, अध्यक्ष शरण सिंह, आदिवासी कांग्रेस अध्यक्ष अमोल सिंह सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।
Post Views: 48




