MCB/नागपुर: युवाओं में खेल के प्रति जुनून और उत्साह को नई दिशा देने के उद्देश्य से आयोजित ‘नागपुर प्रीमियर लीग 2026’ (सीजन-1) का समापन भव्य रूप से हुआ। इस रात्रिकालीन क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले आयोजन ने स्थानीय खेल प्रेमियों का दिल जीत लिया।
टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा, जिसमें नागपुर की टीम ने जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया, वहीं डुम्नापारा की टीम उपविजेता रही।
मुख्य अतिथि की उपस्थिति ने बढ़ाया उत्साह
इस आयोजन की शोभा मुख्य अतिथि श्रीमती चम्पा देवी पावले जी (भाजपा जिलाध्यक्ष, एम.सी.बी. एवं पूर्व विधायक व संसदीय सचिव, भरतपुर-सोनहत) ने बढ़ाई। श्रीमती पावले ने मैदान पर पहुंचकर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। युवाओं के बीच उनकी उपस्थिति ने खेल के प्रति उत्साह को और अधिक प्रेरित किया।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा मंडल अध्यक्ष मुनीम सिंह जी, राम सिंग पावले जी, मनोज शुक्ला जी, आशीष राय जी, अमित राय जी और नील कमल जी उपस्थित रहे।
आयोजन समिति की सराहनीय पहल
टूर्नामेंट को सफल बनाने में आयोजन समिति के अध्यक्ष अमित साहू, उपाध्यक्ष विष्णु जायसवाल और समिति के सभी सदस्यों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही।




