*किसानों को मांग अनुसार पर्याप्त खाद बीज की उपलब्धता जरूरी- श्री मोहित*

Share this post:

*सामान्य सभा में कृषि,आंगनबाड़ी सहित अन्य संबंधित विषयों पर हुई चर्चा*

कोरिया जिला पंचायत के मंथन सभा कक्ष में सामान्य सभा की बैठक आयोजित हुई। जिला पंचायत कोरिया के अध्यक्ष श्री मोहित राम पैकरा की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में आगामी खरीफ फसल में खाद बीज की उपलब्धता, आंगनबाड़ी में रिक्त पदों पर भर्ती सहित अन्य संबंधित विषयों पर प्रमुखता से चर्चा हुई। इस दौरान जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती वन्दना राजवाड़े, जिला पंचायत सीईओ डॉ आशुतोष चतुर्वेदी भी उपस्थित रहे।

कोरिया जिले में सभी किसानों को सहकारी समिति से उनकी मांग के अनुसार ही धान बीज और खाद उपलब्ध कराई जाए। उक्ताशय के विचार व्यक्त करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष श्री मोहित राम पैकरा ने कहा कि धान यंहा किसानों के लिए खरीफ की मुख्य फसल है इसलिए ऐसी व्यवस्था बनाए रखें कि सभी समितियों में धान बीज और खाद लेने में किसानों को किसी तरह की परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि सुशासन तिहार में जिन आवेदकों ने अपनी मांग या समस्या हेतु आवेदन पत्र दिए हैं उन्हें कार्यवाही से अवगत जरूर कराया जाए। आंगनबाड़ी में रिक्त पदों पर लंबे समय से भर्ती प्रक्रिया लंबित होने के कारण आंगनबाड़ी संचालन में आ रही दिक्कतों पर बैठक में सदस्यों ने बात रखी, भर्ती प्रक्रिया में विलम्ब पर कड़ी आपत्ति दर्ज कराते हुए संबंधित विभागीय अधिकारी के खिलाफ कार्यवाही हेतु सर्वसहमति से प्रस्ताव पारित कर शासन को पत्र भेजे जाने का निर्णय लिया गया। 

कृषि संबंधी समस्त विषयों पर प्रमुखता से चर्चा के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में आगामी बारिश के मौसम को ध्यान में रखकर स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता कराए जाने, दूरस्थ क्षेत्रों में सौर ऊर्जा उपकरणों को जल्द सही करने, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजनाओं के सतत् निरीक्षण, किसानों को उनके यंत्रों में मांग अनुसार डीजल उपलब्धता बनाए रखने,ग्राम पंचायत बैमा में विद्यालय में विद्युत आपूर्ति सुचारु करने सहित अन्य कई विषयों पर जनप्रतिनिधियों ने अपनी बात रखी। साथ ही सभी ने अपने क्षेत्र भ्रमण के दौरान आम नागरिकों के द्वारा की गई मांग और समस्याओं को भी बैठक में रखा गया। 

जिला पंचायत सीईओ डॉ आशुतोष चतुर्वेदी ने विभाग प्रमुखों को संबंधित विषयों पर त्वरित कार्यवाही करते हुए सभी सदस्यों को सूचित कराने के निर्देश दिए। सामान्य सभा की बैठक में जिला पंचायत सदस्य श्रीमती सौभाग्यवती सिंह कुसरो, श्रीमती संगीता सोनवानी, श्री राजेश साहू, श्रीमती गीता राजवाड़े, श्री सुरेश कुमार सिंह, श्रीमती शिव कुमारी, श्रीमती सुषमा कोराम, श्रीमती स्नेह लता उदय, जनपद सोनहत की अध्यक्ष श्रीमती आशा सोनपाकर और विधायक प्रतिनिधि राम प्रताप मरावी, उप संचालक पंचायत श्री आशीष सिंह सहित सभी विभागीय प्रमुख उपस्थित रहे।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

Advertisement Box

लाइव क्रिकट स्कोर

Gold and Silver price

मौसम अपडेट

राशिफल

© 2026 Chhattisgarh Dabang News  – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x