सिंगापुर में गूंजा एमसीबी का नाम, ओपी विश्वकर्मा ने जीता स्वर्ण पदक

Share this post:

लंबी कूद में शानदार प्रदर्शन से देश को दिलाया गौरव

एमसीबी/झगराखाण्ड। मेहनत, लगन और जुनून के दम पर जिले के अंतरराष्ट्रीय मास्टर एथलीट ओमप्रकाश विश्वकर्मा ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। सिंगापुर में आयोजित ट्रैक एंड फील्ड चैंपियनशिप में उन्होंने लंबी कूद स्पर्धा में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल कर स्वर्ण पदक जीता।

        भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए ओपी विश्वकर्मा ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर तिरंगे का मान बढ़ाया और एमसीबी जिले को गौरवान्वित किया। उनकी इस उपलब्धि से झगराखाण्ड सहित पूरे जिले में उत्साह का माहौल है। प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने के बाद स्थानीय खेल प्रेमियों, नागरिकों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि ओपी विश्वकर्मा की सफलता जिले के युवा खिलाड़ियों के लिये प्रेरणा है।

           उल्लेखनीय है कि ओमप्रकाश विश्वकर्मा इससे पहले भी कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुके हैं। उम्र को मात देते हुए खेल के प्रति उनका समर्पण और उपलब्धियां आने वाली पीढ़ी को आगे बढ़ने की प्रेरणा दे रही हैं।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

Advertisement Box

लाइव क्रिकट स्कोर

Gold and Silver price

मौसम अपडेट

राशिफल

© 2026 Chhattisgarh Dabang News  – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x