ब्रेकिंग न्यूज़: छत्तीसगढ़ के एमसीबी जिले में मानवता शर्मसार, पति ने कुल्हाड़ी से पत्नी की हत्या की

Share this post:

मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (छत्तीसगढ़): छत्तीसगढ़ के एमसीबी (MCB) जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ एक पति ने अपनी ही पत्नी की निर्मम हत्या कर दी।प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना पोड़ी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली बरबसपुर चौकी के ग्राम सोनबरसा की है। आरोपी पूरन चंद (पिता कमला प्रसाद) ने बीती रात उस समय अपनी पत्नी को कुल्हाड़ी से गला काटकर मौत के घाट उतार दिया, जब वह खाट पर सो रही थी।इस जघन्य वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँच गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस द्वारा आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

Advertisement Box

लाइव क्रिकट स्कोर

Gold and Silver price

मौसम अपडेट

राशिफल

© 2026 Chhattisgarh Dabang News  – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x