*पेट्रोल-डीजल पर राज्य करों में 50 प्रतिशत की कटौती की जाए*

Share this post:

प्रदेश में कमरतोड़ महंगाई से तुरंत मिले राहत,खाद्य पदार्थ सस्ते दामों पर उपलब्ध कराए सरकार अजय सिंह

सीधी। 31 मई, 2026।पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने राज्य में लगातार बढ़ रही कमरतोड़ महंगाई पर गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा है कि पेट्रोल और डीजल के दामों में हुई बेतहाशा वृद्धि का सीधा असर आम जनता के रोजमर्रा के बजट पर पड़ा रहा है। परिवहन लागत बढ़ने के कारण बाजार में आवश्यक वस्तुओं और खाद्यान्न के दाम दो गुना तक बढ़ गए हैं, जिससे आम नागरिक का जीना मुहाल हो गया है।

उन्होंने कहा कि महंगाई से राहत के लिए सरकार पेट्रोल और डीजल पर वेट टैक्स में तत्काल 50 प्रतिशत की कटौती करे| इससे बाजार में सभी आवश्यक वस्तुओं के दाम अपने आप नीचे आ जाएंगे। इसके अलावा सरकार तुरंत सार्वजनिक वितरण प्रणाली के माध्यम से गेहूं, चावल, दाल, खाद्य तेल और शक्कर को नियंत्रित दामों पर आम जनता को उपलब्ध कराए| 

अजय सिंह ने कहा कि इस भीषण महंगाई की सबसे मारक चोट गरीब परिवारों पर पड़ी है। इसके साथ ही अन्य वर्ग भी इस आर्थिक संकट की चपेट में आकर पूरी तरह त्राहि-त्राहि कर रहा है। ये सभी अपने आप को असहाय महसूस कर रहे हैं| सरकार की गलत नीतियों के कारण अब घर चलाना तो मुश्किल हो ही गया है, साथ ही बच्चों की पढ़ाई-लिखाई का खर्च उठाना भी असंभव होता जा रहा है। 

अजय सिंह ने कहा है कि यदि सरकार ने टैक्स कम करके और सस्ते राशन की व्यवस्था कर राहत नहीं पहुंचाई, तो जनता सड़क पर उतरकर आंदोलन के लिए मजबूर होगी|

 

-0-

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

Advertisement Box

लाइव क्रिकट स्कोर

Gold and Silver price

मौसम अपडेट

राशिफल

© 2026 Chhattisgarh Dabang News  – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x