युवा राजनीति में उभरा नया चेहरा

Share this post:

यूथ कांग्रेस चुनाव में राजा पाण्डेय ने ठोकी ताल।

मनेन्द्रगढ़। एमसीबी जिले में होने वाले भारतीय युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव को लेकर राजनीतिक माहौल गर्माने लगा है। जिले की युवा राजनीति में सक्रिय भूमिका निभा रहे राजा पाण्डेय ने भी अपनी मजबूत दावेदारी पेश कर दी है। लंबे समय से संगठन और जनसरोकार के मुद्दों पर सक्रिय रहने वाले राजा पाण्डेय को लेकर कार्यकर्ताओं के बीच खासा उत्साह देखा जा रहा है।

          राजा पाण्डेय का राजनीतिक सफर छात्र राजनीति से शुरू हुआ जहां उन्होंने एनएसयूआई में विधानसभा अध्यक्ष के रूप में कार्य किया। इसके बाद विधायक प्रतिनिधि, मनोनीत पार्षद और सांसद प्रतिनिधि जैसे महत्वपूर्ण दायित्व निभाकर संगठनात्मक अनुभव हासिल किया। यही वजह है कि युवा कांग्रेस चुनाव में उनकी दावेदारी को गंभीरता से देखा जा रहा है।

         बताया जा रहा है कि पिछले कुछ वर्षों में राजा पाण्डेय ने युवाओं, छात्रों और आम नागरिकों के बीच लगातार जनसंपर्क बनाये रखा। क्षेत्रीय समस्याओं को उठाने, सामाजिक गतिविधियों में भागीदारी और संगठन को सक्रिय रखने में उनकी भूमिका चर्चा का विषय रही है। नगरीय निकाय चुनावों में भी उन्होंने चुनावी रणनीति और संगठनात्मक समन्वय में सक्रिय योगदान दिया था। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि युवा कार्यकर्ताओं के बीच उनकी अच्छी पकड़ और जमीनी सक्रियता उन्हें चुनाव में मजबूत दावेदार बना सकती है वहीं समर्थकों का कहना है कि राजा पाण्डेय युवाओं की आवाज को मजबूती से उठाने वाले नेताओं में शामिल हैं।

    राजा पाण्डेय ने कहा कि उनका उद्देश्य केवल चुनाव लड़ना नहीं बल्कि युवाओं को संगठन से जोड़कर उन्हें नेतृत्व का अवसर देना है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं का विश्वास और समर्थन ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

Advertisement Box

लाइव क्रिकट स्कोर

Gold and Silver price

मौसम अपडेट

राशिफल

© 2026 Chhattisgarh Dabang News  – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x