सोनवर्षा में राशन घोटाला? 111 परिवारों का निवाला डकार गया ‘दुर्गा स्व-सहायता समूह’, हक मांगने पर मिलीं गालियां!

Share this post:

मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (M.C.B.)।गरीबों के राशन पर डाका डालने और हक मांगने पर दादागिरी करने का एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है। जिला मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के ग्राम पंचायत सोनवर्षा से कलेक्टर महोदया के नाम एक लिखित शिकायत भेजी गई है, जिसने राशन वितरण व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है।

​ग्राम पंचायत सोनवर्षा की सरपंच श्रीमती श्यामवती के नेतृत्व में ग्रामीणों ने मोर्चा खोलते हुए ‘दुर्गा महिला स्व-सहायता समूह’ (राशन दुकान क्र. – 532002074) पर बेहद संगीन आरोप लगाए हैं।

​111 परिवारों के पेट पर लात, दो महीने से काट रहे चक्कर

​शिकायती पत्र के मुताबिक, दुर्गा महिला स्व-सहायता समूह द्वारा माह अप्रैल 2026 का राशन गांव के 111 पात्र परिवारों को वितरित ही नहीं किया गया। दो महीने बीत जाने के बाद भी इन गरीब परिवारों को उनके हिस्से का अनाज नसीब नहीं हुआ है, जिससे ग्रामीणों के सामने भुखमरी और भारी परेशानियों की स्थिति खड़ी हो गई है।

​’राशन मांगा तो दी गालियां’ – समूह के संचालकों पर गुंडागर्दी का आरोप

​खबर सिर्फ राशन न मिलने तक सीमित नहीं है, बल्कि समूह के संचालकों की दबंगई भी सातवें आसमान पर है। जब परेशान ग्रामीणों और हितग्राहियों ने समूह के संचालक से अपने हक का राशन मांगा, तो आरोप है कि उनके साथ गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार किया गया।

​समूह की इस बदतमीजी और तानाशाही से आक्रोशित होकर ग्रामीणों ने ग्राम सभा बुलाई और सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया कि उन्हें उक्त माह का खाद्यान्न हर हाल में दिलाया जाए।

​सरंपच और ग्रामीणों ने संभाला मोर्चा, SDM तक पहुंची फाइल

​इस भ्रष्टाचार और बदसलूकी के खिलाफ ग्राम पंचायत सोनवर्षा की सरपंच श्यामवती खुद आगे आई हैं। दिनांक 27/06/2026 को जारी इस आधिकारिक पत्र में मानकुंवर, राधा, सुमित्रा, रजमतबाई, सुशीला और इंद्रानिषा समेत कई ग्रामीणों ने हस्ताक्षर और अंगूठे का निशान लगाकर गवाही दी है।

बड़ी कार्रवाई की तैयारी: इस मामले की गंभीरता को देखते हुए जनदर्शन (टोकन क्रमांक – 2290126000773) के माध्यम से शिकायत सीधे कलेक्टर तक पहुंचाई गई है। पत्र पर “SDM मनेंद्रगढ़” को मार्क करते हुए उचित जांच और कड़ी कार्रवाई के निर्देश की मांग की गई है।

​अब देखना यह होगा कि प्रशासन इन 111 गरीब परिवारों को उनका हक कब तक दिला पाता है और राशन डकारने वाले इस ‘दबंग’ समूह पर क्या कानूनी हथौड़ा चलता है!

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

Advertisement Box

लाइव क्रिकट स्कोर

Gold and Silver price

मौसम अपडेट

राशिफल

© 2026 Chhattisgarh Dabang News  – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x