सीधी में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का 12वां संस्करण होगा ऐतिहासिक: गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराने की तैयारी।

Share this post:

​सीधी। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का 12वां संस्करण इस वर्ष सीधी में अत्यंत दिव्य और भव्य रूप में आयोजित किया जाएगा। इस बार का योग दिवस न केवल स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का प्रतीक होगा, बल्कि सीधी के योग साधक एक विश्व कीर्तिमान स्थापित करने की दिशा में भी कदम बढ़ा रहे हैं।​जिला सांस्कृतिक प्रभारी (जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय), श्रवण शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि 21 जून 2026 को आयोजित होने वाले इस 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की मुख्य थीम ‘स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग’ रखी गई है, जिसका उद्देश्य बढ़ती उम्र में भी सक्रिय और निरोग जीवनशैली को बढ़ावा देना है। इस वर्ष का मुख्य राष्ट्रीय कार्यक्रम कोलकाता में आयोजित किया जा रहा है, जिसकी गूंज सीधी के छत्रसाल स्टेडियम में भी सुनाई देगी।

​गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड की ओर सीधी के कदम।

​इस वर्ष का योग दिवस विशेष इसलिए है क्योंकि आयुष मंत्रालय ने इतिहास रचने की तैयारी की है। 14 जून 2026 को सुबह 6:15 से 7:35 बजे तक ‘सबसे बड़े ऑनलाइन योग सत्र’ के माध्यम से गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराने का प्रयास किया जाएगा। श्री शुक्ला ने जिले के सभी नागरिकों और योग प्रेमियों से इस अनूठी पहल में शामिल होने की भावभीनी अपील की है।

​पंजीकरण प्रक्रिया।
​ऑनलाइन: आयुष योग संगम पोर्टल पर जाकर पंजीकरण करें।
​मिस्ड कॉल: 1800-315-7008 पर मिस्ड कॉल देकर भी अपना रजिस्ट्रेशन सुनिश्चित करें।

​’करो योग, रहो निरोग’ के संकल्प के साथ जिले में व्यापक तैयारियां।

जिले में योग के प्रति उत्साह का माहौल है। श्री शुक्ला ने बताया कि इस आयोजन को सफल बनाने के लिए विभिन्न योग संस्थाएं सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं ​आशुतोष गुप्ता (जिलाध्यक्ष, भारत स्वाभिमान न्यास)अधिवक्ता प्रमोद कुमार मिश्रा (पतंजलि किसान सेवा समिति)अधिवक्ता सुजाता मिश्रा (महिला पतंजलि योग समिति)​डॉ. पी.पी. गौतम (अध्यक्ष, पतंजलि योग समिति)
​इनके मार्गदर्शन में जिले भर में विभिन्न प्रशिक्षण केंद्र संचालित किए जा रहे हैं, जहाँ आमजन को नि:शुल्क योग प्रशिक्षण दिया जा रहा है। साथ ही, ‘योग 365’ पहल के तहत लोगों को वर्षभर नियमित योग अभ्यास के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

श्रवण शुक्ला ने जोर देते हुए कहा, “करो योग, रहो निरोग” का मंत्र तभी चरितार्थ होगा जब हम इसे अपनी दैनिक दिनचर्या का अनिवार्य हिस्सा बनाएंगे। सीधी जिला प्रशासन और योग प्रेमी संगठन इस आयोजन को यादगार बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

Advertisement Box

लाइव क्रिकट स्कोर

Gold and Silver price

मौसम अपडेट

राशिफल

© 2026 Chhattisgarh Dabang News  – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x