MCB (मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर): अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर सोशल मीडिया पर एक तस्वीर ने सियासी पारा गरमा दिया है। वायरल हो रही फाइल 1001334907.jpg में भाजपा सरकार की महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े योग मुद्रा में दिखाई दे रही हैं, लेकिन उनका अंदाज़ अब भाजपा के ही गले की फांस बनता दिख रहा है!
क्या है मामला?
तस्वीर में मंत्री जी ने जो परिधान पहना है, उस पर भारतीय जनता पार्टी का चुनाव चिन्ह ‘कमल’ छपा हुआ है। गौर करने वाली बात यह है कि योगासन के दौरान उनका एक पैर उसी कमल के फूल के ऊपर है। बस फिर क्या था, विपक्ष को बैठे-बिठाए बड़ा मुद्दा मिल गया।

विपक्ष का तीखा प्रहार:
पूर्व विधायक गुलाब कमरो ने इस पर जमकर निशाना साधा है। उनका कहना है, “जिस कमल के फूल ने भाजपा को सत्ता की सीढ़ियां चढ़ाईं, आज उसी कमल को मंत्री जी ने पैरों तले रौंद दिया है! क्या यही भाजपा के संस्कार हैं?”
कमरो ने तंज कसते हुए कहा कि अगर यही गलती किसी विपक्षी नेता से हो जाती, तो अब तक भाजपाई इसे ‘संस्कृति का अपमान’ और ‘धार्मिक आस्था पर प्रहार’ बताकर पूरे देश में धरना-प्रदर्शन शुरू कर चुके होते। उन्होंने साफ कहा कि भाजपा को इस पर सफाई देनी चाहिए कि क्या उनके लिए ‘संस्कार’ सिर्फ भाषणों की चीज है या आचरण की?
सियासी चर्चा:
अब सोशल मीडिया पर यह चर्चा जोरों पर है कि क्या यह महज एक अनजाने में हुई चूक है या फिर प्रोटोकॉल की बड़ी लापरवाही? फिलहाल, इस तस्वीर ने सियासी गलियारों में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है और लोग पूछ रहे हैं कि क्या योग के नाम पर सत्ता के प्रतीक का अपमान जायज है?




