श्रेय की राजनीति या हक की लड़ाई? मनेन्द्रगढ़ मेडिकल कॉलेज की स्वीकृति पर पूर्व विधायक गुलाब कमरों का बड़ा बयान, भाजपा सरकार को घेरा

Share this post:

मनेन्द्रगढ़। राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC) द्वारा मनेन्द्रगढ़ मेडिकल कॉलेज को 50 सीटों की स्वीकृति दिए जाने के बाद क्षेत्र में श्रेय लेने की सियासत गरमा गई है। इस बीच पूर्व विधायक गुलाब कमरों ने एक बयान जारी कर मेडिकल कॉलेज की सौगात मिलने की ‘असली सच्चाई’ जनता के सामने रखी है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि आज जब मेहनत का फल सामने आया है, तो भाजपा सरकार इस उपलब्धि को अपने खाते में डालने की होड़ में जुट गई है।

​घोषणा से लेकर स्वीकृति तक का सफर: कमरों ने गिनाए तथ्य

​पूर्व विधायक गुलाब कमरों ने सिलसिलेवार तरीके से बताया कि मनेन्द्रगढ़ को यह सौगात रातों-रात नहीं मिली है, बल्कि इसके पीछे कांग्रेस सरकार की दृढ़ इच्छाशक्ति थी:

​”11 और 12 दिसंबर को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के कोरिया प्रवास के दौरान मनेन्द्रगढ़ में मेडिकल कॉलेज की आधिकारिक घोषणा की गई थी। इसके बाद डॉ. चरणदास महंत, तत्कालीन भूपेश सरकार और सांसद ज्योत्सना महंत के निरंतर प्रयासों से प्रस्ताव को केंद्र सरकार के पास भेजा गया और लगातार फॉलोअप लिया गया।”

​सांसद ज्योत्सना महंत और मंत्रियों का जताया आभार

​गुलाब कमरों ने स्पष्ट किया कि कांग्रेस नेताओं की इसी जमीनी मेहनत और प्रशासनिक तत्परता का परिणाम है कि आज NMC ने 50 सीटों को मंजूरी दी है। इस ऐतिहासिक सफलता के लिए उन्होंने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री, राज्य स्वास्थ्य मंत्री तथा विशेष रूप से क्षेत्र की सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत जी के प्रति आभार प्रकट किया है। इसके साथ ही उन्होंने तंज कसा कि विपक्ष में रहते हुए काम में रोड़े अटकाने वाले लोग आज उपलब्धि की होड़ में सबसे आगे खड़े दिख रहे हैं।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

Advertisement Box

लाइव क्रिकट स्कोर

Gold and Silver price

मौसम अपडेट

राशिफल

© 2026 Chhattisgarh Dabang News  – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x