*विश्व पर्यावरण दिवस पर 18वीं वाहिनी CAF में पर्यावरण संरक्षण और अग्नि सुरक्षा का अनूठा संगम*

Share this post:

*कलेक्टर सुश्री संतन देवी जांगड़े ने किया वृक्षारोपण, अग्निशमन दल ने बचाव एवं राहत कार्यों का किया लाइव प्रदर्शन*

*गैस सिलेंडर में आग, भवनों में आगजनी और रेस्क्यू ऑपरेशन का व्यावहारिक प्रदर्शन बना आकर्षण का केंद्र*

*एमसीबी/05 जून 2026/* विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मनेंद्रगढ़ स्थित 18वीं बटालियन छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (CAF), चैनपुर परिसर में पर्यावरण संरक्षण, आपदा प्रबंधन एवं अग्नि सुरक्षा जागरूकता को समर्पित विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी सुश्री संतन देवी जांगड़े उपस्थित रहीं। इस अवसर पर वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण शपथ, अग्निशमन एवं आपदा बचाव प्रदर्शन जैसे विविध कार्यक्रमों के माध्यम से हरित एवं सुरक्षित भविष्य का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ वृक्षारोपण अभियान से हुआ, जिसमें कलेक्टर सुश्री संतन देवी जांगड़े, 18वीं वाहिनी CAF के सेनानी श्री संजय शर्मा, SDM लिंगराज सिदार अधिकारियों एवं जवानों ने पौधे रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। कलेक्टर ने कहा कि जलवायु परिवर्तन और बढ़ते पर्यावरणीय संकट के दौर में वृक्षारोपण केवल एक अभियान नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की जिम्मेदारी है। उन्होंने प्रत्येक नागरिक से पौधे लगाने के साथ उनके संरक्षण का भी संकल्प लेने का आह्वान किया।

कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण अग्निशमन एवं आपदा बचाव दल द्वारा प्रस्तुत लाइव डेमोंस्ट्रेशन रहा। इस दौरान घरेलू गैस सिलेंडर में आग लगने की स्थिति में तत्काल नियंत्रण, विद्युत शॉर्ट सर्किट से लगी आग को बुझाने की प्रक्रिया, आवासीय एवं बहुमंजिला भवनों में आग लगने पर राहत एवं बचाव कार्य, सुरक्षित निकासी प्रणाली तथा आपातकालीन परिस्थितियों में अपनाए जाने वाले उपायों का जीवंत प्रदर्शन किया गया। फायर इंस्टिग्यूशर के माध्यम से नियंत्रित आग उत्पन्न कर आधुनिक अग्निशमन उपकरणों से आग पर नियंत्रण पाने की तकनीक का प्रदर्शन किया गया, जिससे उपस्थित लोगों को व्यावहारिक प्रशिक्षण प्राप्त हुआ।

अग्निशमन दल ने बताया कि आगजनी की घटनाओं में घबराने के बजाय त्वरित सूचना, प्राथमिक अग्निशमन यंत्रों का सही उपयोग और सुरक्षित निकासी की प्रक्रिया अपनाकर जनहानि एवं संपत्ति की क्षति को काफी हद तक कम किया जा सकता है। साथ ही गैस रिसाव, विद्युत दुर्घटनाओं एवं अन्य आपदाओं के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों की भी विस्तृत जानकारी दी गई।

इस अवसर पर सेनानी श्री संजय शर्मा ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और आपदा सुरक्षा दोनों ही समाज की साझा जिम्मेदारी हैं। वृक्ष जीवन, जल और जैव विविधता के आधार हैं, वहीं सुरक्षा संबंधी जागरूकता संकट की घड़ी में अमूल्य साबित होती है। उन्होंने जवानों एवं नागरिकों से पर्यावरण संरक्षण और सुरक्षा जागरूकता को जनआंदोलन बनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में सहायक सेनानी श्री के.सी. मिंज, श्री अविनाश अग्निहोत्री एवं श्री देव नारायण सिंह सहित सहायक प्लाटून कमांडर श्री राजीव सिंह, प्लाटून कमांडर श्री बृजभूषण तिवारी, इंजीनियर सुश्री सालिनी मरावी, उपनिरीक्षक (अ) श्री किशोर महथा, कंपनी कमांडर श्री शांति प्रकाश एक्का, कंपनी कमांडर श्री पुरुषोत्तम सिंह भदौरिया तथा बटालियन हवलदार मेजर प्रधान आरक्षक श्री मुनीर कुजूर की विशेष उपस्थिति रही।

अग्निशमन एवं आपदा बचाव प्रदर्शन के सफल संचालन में कंपनी कमांडर श्री शांति प्रकाश एक्का, कंपनी कमांडर श्री पुरुषोत्तम सिंह भदौरिया, सहायक प्लाटून कमांडर श्री राजीव सिंह, प्लाटून कमांडर श्री बृजभूषण तिवारी, इंजीनियर सुश्री सालिनी मरावी, उपनिरीक्षक (अ) श्री किशोर महथा तथा बटालियन हवलदार मेजर प्रधान आरक्षक श्री मुनीर कुजूर ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके नेतृत्व में जवानों ने राहत एवं बचाव कार्यों का प्रभावी प्रदर्शन कर उपस्थित लोगों को आपदा प्रबंधन और अग्नि सुरक्षा की महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की।

कार्यक्रम के समापन पर सभी उपस्थित अधिकारियों, जवानों एवं नागरिकों ने पर्यावरण संरक्षण, अग्नि सुरक्षा और आपदा प्रबंधन के प्रति जागरूक रहने तथा समाज में जनजागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। वृक्षारोपण और अग्निशमन प्रदर्शन के इस संयुक्त आयोजन ने विश्व पर्यावरण दिवस को जनहित, सुरक्षा और संवेदनशीलता से जोड़ते हुए एक प्रेरणादायी संदेश दिया।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

Advertisement Box

लाइव क्रिकट स्कोर

Gold and Silver price

मौसम अपडेट

राशिफल

© 2026 Chhattisgarh Dabang News  – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x