मनेन्द्रगढ़: सुशासन तिहार में जनपद सदस्य रीना अग्रवाल ने प्रभारी मंत्री रामविचार नेताम को सौंपा मांग पत्र; क्षेत्र के विकास और बंद ट्रेनों के ठहराव की पुरजोर मांग।

Share this post:

मनेन्द्रगढ़ (एमसीबी): जिला एमसीबी के मनेन्द्रगढ़ विकासखंड स्थित ग्राम पंचायत मोरगा में आयोजित ‘ब्लाक स्तरीय सुशासन तिहार’ कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के सर्वांगीण विकास को लेकर एक महत्वपूर्ण पहल देखने को मिली। जनपद पंचायत क्षेत्र क्रमांक 10 की सदस्य श्रीमती रीना सुरेंद्र अग्रवाल ने मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित प्रदेश के आदिम जाति विकास एवं कृषि कल्याण मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री रामविचार नेताम से भेंट की और क्षेत्र की जनसमस्याओं व विकास कार्यों से संबंधित एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा।

सड़कों और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार पर जोर।

जनपद सदस्य रीना अग्रवाल ने मंत्री के समक्ष लोहारी, बरबसपुर, उजियारपुर और सोनवर्षा के विकास का खाका पेश किया। प्रमुख मांगों में शामिल हैं सड़क निर्माण ग्राम लोहारी के पीपर पारा, मझरि पारा, कोंटा पारा और नवापारा में जर्जर सड़कों का निर्माण कर उन्हें सी.सी. रोड में तब्दील करना और इन सड़कों को ‘मुख्यमंत्री गौरव पथ’ से जोड़ना।स्वास्थ्य एवं शिक्षा बरबसपुर में कन्या महाविद्यालय की स्थापना की मांग के साथ ही, वहां के 50 वर्ष पुराने उप-स्वास्थ्य केंद्र को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) में उन्नयन करने का आग्रह किया गया।अन्य बुनियादी ढांचे उजियारपुर के खुट्टन पारा-हलफली नदी पर रपटा और सड़क निर्माण, तथा सोनवर्षा के लकड़ा पारा ढाब जलाशय का गहरीकरण व नहरों के पक्कीकरण की मांग प्रमुखता से रखी गई ताकि किसानों को सिंचाई की बेहतर सुविधा मिल सके।टोल फ्री और ट्रेनों के ठहराव की बड़ी मांग क्षेत्रीय निवासियों की पीड़ा को व्यक्त करते हुए जनपद सदस्य ने दो अत्यंत महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए टोल फ्री मांग बरबसपुर-महाराजपुर टोल प्लाजा के आसपास 5 किलोमीटर के दायरे में आने वाले स्थानीय वाहनों को टोल टैक्स से मुक्त करने की मांग की गई।ट्रेनों का ठहराव दरीटोला जंक्शन पर बीते 6 वर्षों से बंद ट्रेनों (विशेषकर अंबिकापुर-दुर्ग व दुर्ग-अंबिकापुर) के ठहराव को पुन: शुरू करने की मांग उठाई गई। श्रीमती अग्रवाल ने बताया कि इस क्षेत्र में 70 प्रतिशत आदिवासी आबादी निवासरत है। ट्रेनों के ठहराव न होने से छात्रों की उच्च शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं और व्यापार पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।प्रभारी मंत्री ने सुनीं समस्याएं जनपद सदस्य रीना अग्रवाल ने प्रभारी मंत्री रामविचार नेताम को इन सभी समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि किस प्रकार ट्रेन के ठहराव न होने से स्थानीय लोगों को रायपुर, बिलासपुर, अनूपपुर और अंबिकापुर जैसे बड़े शहरों तक आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।प्रभारी मंत्री ने ज्ञापन को गंभीरता से लेते हुए क्षेत्र के विकास हेतु हर संभव कदम उठाने और प्रमुख मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने भी विकास की इन मांगों का समर्थन करते हुए शीघ्र कार्रवाई की उम्मीद जताई है।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

Advertisement Box

लाइव क्रिकट स्कोर

Gold and Silver price

मौसम अपडेट

राशिफल

© 2026 Chhattisgarh Dabang News  – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x