MCB।मनेन्द्रगढ़ थाना पुलिस की पेट्रोलिंग टीम को 30 जून 2026 को मुखबिर से पुख्ता सूचना मिली कि ग्राम चनवारीडांड स्थित शारदा मंदिर तालाब के पास कुछ लोग रुपयों-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और जुआ खेल रहे 6 आरोपियों को रंगे हाथों दबोच लिया।
नगदी सहित ताश के पत्ते और चटाई जब्त
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे और फड़ से कुल ₹1,770 नगद, 52 पत्तों की ताश की गड्डी और एक पुरानी चटाई जब्त की है। आरोपी मौके पर 10-10 रुपये की बाजी लगाकर ‘काठपती’ नामक जुआ खेल रहे थे।
छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज
पकड़े गए सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत मामला पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई। चूंकि यह अपराध जमानतीय श्रेणी का है, इसलिए नियमानुसार आरोपियों को जमानत मुचलके पर रिहा कर दिया गया है।
गिरफ्तार आरोपियों की सूची
पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपियों के नाम इस प्रकार हैं:
ऋषि शर्मा (पिता: आनंद शर्मा) – वार्ड नम्बर 10, चनवारी डांड
सुमित मसीह (पिता: नूर मसीह) – मौहार पारा
राकेश मौर्य (पिता: धनी राम मौर्य) – चनवारीडांड
दुर्गेश रजक (पिता: गोविंद रजक) – मौहार पारा
तुषार चौहता (पिता: शेखर चौहता) – चनवारीडांड
राहुल महतो (पिता: सपन दीप महतो) – मौहार पारा
कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम
इस सफल कार्रवाई में जिला एमसीबी पुलिस के प्रधान आरक्षक राजकुमार सेन, प्रधान आरक्षक शर्मा, प्रधान आरक्षक विवेक मणी, आरक्षक ज्ञानेश्वर और आरक्षक परमित का विशेष योगदान रहा। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में की गई।
एमसीबी पुलिस की आम जनता से अपील
पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने आस-पास होने वाली किसी भी अवैध या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल जिला पुलिस को दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की गोपनीयता का पूरा ध्यान रखा जाएगा।




