मनेंद्रगढ़ वन मंडल बना रसूखदार दागी अफसरों के वर्चस्व का अखाड़ा,,सिस्टम की नाफरमानी,,तबादला बना किरकिरी

Share this post:

एस डी ओ मानवेंद्र व अवधेश पहुंचे न्यायालय की शरण में तो अशोक तिवारी संजय त्रिपाठी की पोस्टिंग वन मंडल में चर्चा का विषय

अजीत पाटकर/मनेंद्रगढ़/एम सी बी/जब सिस्टम ही अपने तंत्रों के लिए भेदभाव का रुख अख्तियार करले तो बगावत स्वाभाविक हो जाता है। बल्कि ये कहें कि बेवजह की तानाशाही पर रिएक्शन भी लाज़मी है। क्या लीडरशिप से मिलता है सिस्टम को सुपरसीड करने का हौसला और समकक्ष अफसर साथी लगते हैं तुच्छ और ऐसे हरकतबाज अफसरों के मंसूबों को साकार कर सिस्टम खुद की कराता है किरकिरी,? बता दे कि छत्तीसगढ़ का आरण्य भवन पूर्व फॉरेस्ट सेक्रेटरी ऋचा शर्मा के कार्यकाल में उपलब्धियों भरा क्यों रहा,,क्यों कि नियम विरुद्ध नहीं होते थे तबादले और ना ही कोई विभागीय गतिविधि । परन्तु वर्तमान में यही जिम्मेदारी किसी और पर है तो वन विभाग फिर से उन सभी गतिविधियों में सक्रिय होता जा रहा है। जिससे विभाग की प्रशासनिक व्यवस्था पर उंगलियां उठने लगी है। अवगत करा दें कि तबादले को लेकर मनेंद्रगढ़ वन मंडल में उपजा विवाद कई मुद्दों को लेकर गहराता जा रहा है। जहां एक तरफ एस डी ओ मानवेंद्र कुमार और अवधेश सिंह की पोस्टिंग को एक वर्ष भी नहीं हुआ और दोनों के दायित्व में भी किसी प्रकार का प्रश्नचिन्ह नहीं लगा है। बावजूद इसके अचानक इनका तबादला विभाग में पदस्थ अन्य समकक्ष अफसरों के लिए मानसिक प्रताड़ना और तानाशाही जैसा प्रतीत होने लगा है। जिसकी चर्चा दबी जुबान समूचे सरगुजा वन वृत्त में सबकी जुबान पर है।

दागी अफसर की पोस्टिंग पर बवाल,,,

नियम विरुद्ध तबादले से प्रभावित मानवेंद्र कुमार और अवधेश सिंह की बात ही नहीं। बल्कि इससे ज्यादा संजय त्रिपाठी की पोस्टिंग पर चर्चा का बाजार गर्म है। बता दे कि ये वही संजय त्रिपाठी हैं जिन पर मरवाही वन मंडल और कटघोरा वन मंडल में कारनामों की अमिट फेहरिस्त टंगी हुई है।और विभाग के आला अफसर भी स्तभ्त हैं कि जिन पर डी विभागीय की बड़ी कार्रवाई होनी थी।आखिर उनकी पोस्टिंग बड़े वन मंडल में क्यों होती रही। क्या आरण्य भवन छत्तीसगढ़ में इनके रसूख का इतना बोलबाला है कि खुद के भ्रष्टाचार की जांच खुद के हाथ करने का बेतुका अधिकार विभाग ने दे दिया ।

लीडरशिप का जलवा,,पद से ऊपर पहुंचने की ख्वाईश,,

एस डी ओ अशोक तिवारी रसूखदारों में ऐसा नाम जो पहचान का मोहताज नहीं। बता दे कि 1992 की वनरक्षक भर्ती के होनहार फॉरेस्ट गार्ड अशोक तिवारी 22,,25 वर्ष के कार्यकाल में उप वनमण्डलाधिकारी तक पहुंच गए जो उपलब्धि भरा भी कह सकते हैं । साहब संगठन की राजनीति में भी बड़ी पैठ रखते थे। जिससे ऊंचे अफसरशाही में पहचान भी अच्छी थी। नतीजा ये रहा कि साहब राज्य के सबसे बड़े बलरामपुर फॉरेस्ट डिवीजन के प्रभारी डी एफ ओ नियुक्त हुए,,जिसके बाद से साहब को खुद का क्रेज और स्टेटस दोनों आई एफ एस अफसरों के समकक्ष लगने लगा।जिसके बाद साहब को मूल पद में रहना इनको अपने आप में ठगा सा महसूस कराता है। और शायद इसी फ़िराक में लगे रहते हैं कि प्रभार की बड़ी कुर्सी मिल जाए। वन विभाग (आरण्य भवन छत्तीसगढ़) का तबादले को लेकर किरकिरी का बड़ा उदाहरण मनेंद्रगढ़ वन मंडल में देखा गया। अमूमन देखा गया है कि बड़े अफसर सिस्टम के विपरीत नहीं जाते हैं। परन्तु छत्तीसगढ़ वन विभाग की बेतुकी तबादला नीति को करारा जवाब या यूं कहें कि सिस्टम पर पलटवार हुआ है। डी एफ ओ चन्द्र कुमार अग्रवाल का तबादला,,एक वक्त ऐसा था जब पूर्व डी एफ ओ अग्रवाल का तबादला हुआ और उन्होंने तबादले को गलत ठहराते हुए न्यायालय की शरण ली और फैसला आते तक,,मनेंद्रगढ़ वन मंडल इसलिए उपहास का विषय बना रहा क्यों कि एक फॉरेस्ट डिवीजन और चैंबर में दो डी एफ ओ। इसी तरह वर्तमान में मानवेंद्र कुमार वर्सेस अशोक तिवारी और अवधेश सिंह वर्सेस संजय त्रिपाठी के बीच ऐसी ही जंग छिड़ी हुई है। और जिस वजह से विभाग की किरकिरी उपहास तो हो ही रहा है साथ में महीनों से वन मंडल का कार्य भी ठप्प पड़ा है। बहरहाल नियम विरुद्ध तबादले को लेकर एस डी ओ मानवेंद्र कुमार और अवधेश सिंह दोनों ने माननीय उच्च न्यायालय के समक्ष अपना पक्ष रखा है। और जिस पर माननीय उच्च न्यायालय के फैसले की प्रतीक्षा है।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

Advertisement Box

लाइव क्रिकट स्कोर

Gold and Silver price

मौसम अपडेट

राशिफल

© 2026 Chhattisgarh Dabang News  – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x