राजनांदगांव/शहर के बसंतपुर स्थित कृषि उपज मंडी में शुक्रवार मजदूर से मारपीट का मामला सामने आया है। इधर आरोपियों की गिरफ्तारी और सुरक्षा की मांग को लेकर व्यापारियों ने बसंतपुर थाने का घेराव कर दिया। करीब 2 घंटे तक व्यापारी थाने में डटे रहे और थाने में लिखित शिकायत की है। इधर पुलिस ने मारपीट में दो लड़को को हिरासत में लिया है। बता दें कि शहर के बसंतपुर स्थित आदर्श कृषि उपज मंडी में आज सुबह 4:00 बजे रोज की तरह काम पर आए एक मजदूर पर हाथ मुक्के और डंडे से पिटाई करके बुरी तरह से घायल कर दिया। कारण है नशे के लिए के लिए रुपए मांग कि मजदूर ने जब रुपए देने से मना किया तो दोनों युवक आवेश में आकर उसे हाथ एंव डंडे से बेदम पीट दिया। मारपीट के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई और पूरा मामला सीसीटीवी कैमरे में क़ैद हो गया। शिकायत करने आए व्यापारी को कहना था कि दुकानदार काफी डरे हुए हैं यह पहला मामला नहीं है जब नशे के लिए मारपीट की घटना हुई है इससे पहले भी कई वारदातें हो चुकी है। व्यापारियों ने लिखित शिकायत में कृषि उपज मंडी में पुलिस चौकी खोलने की मांग भी की है। बताया गया कि आरोपियों ने एक अन्य युवक से रूपयों की मांग की उसने मना किया तो उसकी भी पिटाई कर दी।
© 2026 Chhattisgarh Dabang News – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail
मजदूर से मारपीट व्यापारियों ने घेरा थाना
Share this post:
Chhattisgarh Dabang News
हम एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल हैं, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक तेज़ी और सटीकता के साथ पहुँचाने के लिए समर्पित है।
Read More
Chhattisgarh Dabang News
हम एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल हैं, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक तेज़ी और सटीकता के साथ पहुँचाने के लिए समर्पित है।
Read More
Share this post:
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted
खबरें और भी हैं...
Advertisement Box


लाइव क्रिकट स्कोर
Gold and Silver price
मौसम अपडेट
राशिफल
© 2026 Chhattisgarh Dabang News – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail



