बने तीन मंजिले मकान मालिक को घर खाली करने का प्रशासन ने दिया अल्टीमेटम हाशिया नदी पर किया गया था अतिक्रमण दिवाकर मिश्रा।
मनेन्द्रगढ़। एमसीबी (मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर) जिले के मनेन्द्रगढ़ में प्रशासन ने अतिक्रमणकारियों के खिलाफ सख्त रुख अख्तियार करते हुए बड़ी कार्रवाई की है। नगर के वार्ड क्रमांक 11 में हसिया नदी के किनारे शासकीय भूमि पर अवैध रूप से खड़े तीन मंजिला भवन को प्रशासन ने सील कर दिया है। इस कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया है।
संयुक्त टीम की कार्रवाई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, राजस्व विभाग, नगरपालिका और पुलिस की संयुक्त टीम ने संयुक्त रूप से मौके पर पहुंचकर यह कार्रवाई की। काफी समय से मिल रही शिकायतों और जांच के बाद यह स्पष्ट हुआ कि उक्त तीन मंजिला भवन पूरी तरह से शासकीय भूमि पर निर्मित है। जांच रिपोर्ट पुष्ट होने के बाद राजस्व अमले ने भवन को अपने कब्जे में लेकर सील कर दिया।
पुलिस बल की मौजूदगी में हुई कार्रवाई।
कार्रवाई के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। राजस्व विभाग के अधिकारियों के नेतृत्व में पूरी प्रक्रिया को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया गया। आसपास के लोगों की भीड़ भी कार्रवाई देखने के लिए जुट गई थी।
क्या कहते हैं जिम्मेदार?
मामले पर नायब तहसीलदार विनीत सिंह ने बताया कि, “जांच में भवन का निर्माण शासकीय भूमि पर पाया गया है, जिसके चलते इसे सील कर दिया गया है। प्रशासन की ओर से शासकीय भूमि पर किसी भी प्रकार के अवैध अतिक्रमण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों में आगे भी कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।”
प्रशासन का कड़ा संदेश।
इस कार्रवाई ने यह स्पष्ट कर दिया है कि मनेन्द्रगढ़ प्रशासन शासकीय जमीनों को मुक्त कराने के लिए पूरी तरह गंभीर है। भू-माफियाओं और अवैध कब्जा करने वालों के लिए यह एक कड़ा संदेश है। प्रशासन ने क्षेत्र के लोगों से भी अपील की है कि वे सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का निर्माण न करें, अन्यथा उनके खिलाफ भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।




