प्रधानमंत्री योजना की सड़क उखाड़कर घर ले गया सरपंच !

Share this post:

मनेन्द्रगढ़ जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत साल्हि में भ्रष्टाचार का बड़ा मामला सामने आया है। यहां प्रधानमंत्री ग्रामीण विकास योजनाओं के तहत बनी पेवर ब्लॉक सड़क को ही उखाड़कर सरपंच द्वारा अपने घर में लगाए जाने का आरोप लगा है।

ग्रामीणों का कहना है कि गांव के विकास और जनता की सुविधा के लिए बनाई गई सड़क अब खुद भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई है। आरोप है कि सरपंच और सचिव की मिलीभगत से सरकारी संपत्ति का दुरुपयोग किया गया और पंचायत की संपत्ति को निजी उपयोग में ले लिया गया।

ग्रामीणों ने बताया कि प्रधानमंत्री योजना के नाम पर लाखों रुपये खर्च दिखाए गए, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही नजर आ रही है। गांव में कई विकास कार्य अधूरे पड़े हैं, जबकि पंचायत प्रतिनिधि सरकारी सामग्री अपने निजी कार्यों में इस्तेमाल कर रहे हैं।

मामले को लेकर ग्रामीणों में भारी नाराजगी है। लोगों ने प्रशासन से जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि निष्पक्ष जांच हुई तो पंचायत में हुए कई और घोटाले सामने आ सकते हैं।

अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करता है और प्रधानमंत्री की योजनाओं का मजाक उड़ाने वालों पर कब तक शिकंजा कसता है।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

Advertisement Box

लाइव क्रिकट स्कोर

Gold and Silver price

मौसम अपडेट

राशिफल

© 2026 Chhattisgarh Dabang News  – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x