पैसों के लेन-देन ने लिया खूनी मोड़, बड़े भाई ने छोटे भाई की जान ली

Share this post:

दुर्ग | इंदिरा नगर बघेरा।
दुर्ग के इंदिरा नगर बघेरा इलाके में बुधवार सुबह पैसों के लेन-देन को लेकर दो सगे भाइयों के बीच हुआ विवाद जानलेवा संघर्ष में बदल गया। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर बड़े भाई ने छोटे भाई पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी बड़े भाई को घटनास्थल से गिरफ्तार कर लिया है।

मृतक की पहचान कैलाश देवांगन (26) के रूप में हुई है, जबकि आरोपी उसके बड़े भाई देवेंद्र देवांगन को बताया गया है। दोनों भाई बघेरा क्षेत्र में चॉइस सेंटर संचालित करते थे।

चॉइस सेंटर के पैसों को लेकर था विवाद

पुलिस के अनुसार दोनों भाइयों के बीच चॉइस सेंटर से होने वाले पैसों के लेन-देन को लेकर कुछ समय से विवाद चल रहा था। बुधवार सुबह इसी मुद्दे पर दोनों के बीच फिर कहासुनी हुई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और बड़े भाई देवेंद्र ने घर में रखी कुल्हाड़ी से कैलाश पर हमला कर दिया।

घटना की सूचना आसपास के लोगों ने पुलिस को दी। पुलिस टीम के पहुंचने तक कैलाश की मौत हो चुकी थी।

आरोपी गिरफ्तार, जांच जारी

सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल की जांच शुरू करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई की। आरोपी देवेंद्र देवांगन को पुलिस ने मौके से ही गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस दोनों भाइयों के बीच पैसों के विवाद की वास्तविक वजह, घटना से पहले हुई बातचीत और अन्य परिस्थितियों की जांच कर रही है। आसपास के लोगों एवं परिवार के सदस्यों से पूछताछ की जा रही है तथा घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद घटना से जुड़े अन्य तथ्यों का खुलासा किया जाएगा।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

Advertisement Box

लाइव क्रिकट स्कोर

Gold and Silver price

मौसम अपडेट

राशिफल

© 2026 Chhattisgarh Dabang News  – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x