*जागरूक हो रहे छत्तीसगढ़ के नागरिक: राष्ट्रीय उपभोक्ता हेल्पलाइन पर शिकायतें 20,000 के पार, 100% मामलों का हुआ सफल निवारण भी:बृजमोहन अग्रवाल*

Share this post:

*यह मोदी सरकार की (Citizen-First) दृष्टिकोण का सुनहरा प्रतीक:बृजमोहन अग्रवाल*

रायपुर/नई दिल्ली। उपभोक्ता मामले विभाग द्वारा संचालित राष्ट्रीय उपभोक्ता हेल्पलाइन (एनसीएच) देश भर के उपभोक्ताओं के लिए मुक़दमेबाज़ी-पूर्व चरण में उनकी शिकायत निवारण के लिए एक सबसे बड़े और सुलभ मंच के रूप में उभरी है।अब उपभोक्ताओं को न्याय के लिए दर-दर भटकने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि वे अपनी सुविधानुसार टोल-फ्री नंबर 1915, व्हाट्सएप(8800001915), एसएमएस (8800001915), ईमेल, एनसीएच ऐप, वेब पोर्टल और उमंग ऐप के जरिए घर बैठे अपनी शिकायतें दर्ज करा सकते हैं। इसकी प्रभावशीलता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि एनसीएच ने 1,47,000 से अधिक शिकायतों का निपटान कर उपभोक्ताओं को 91 करोड़ रुपये से अधिक का रिफंड सुनिश्चित कराया है।
पिछले तीन वित्तीय वर्षों के आंकड़े इस पोर्टल की बेजोड़ सफलता और कार्यक्षमता की गवाही देते हैं। जहां वित्तीय वर्ष 2023-24 में 12,35,710 शिकायतें प्राप्त और निपटाई गईं, वहीं यह संख्या 2025-26 में बढ़कर 20,48,747 हो गई। सबसे बड़ी उपलब्धि यह है कि शिकायत निपटान का औसत समय 63 दिनों से घटकर महज 28 दिन रह गया है, जो एक पारदर्शी और त्वरित व्यवस्था को दर्शाता है।छत्तीसगढ़ राज्य के नागरिक भी अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हुए हैं और इस पोर्टल का सक्रिय उपयोग कर रहे हैं। आंकड़ों के अनुसार, छत्तीसगढ़ से वित्तीय वर्ष 2023-24 में 13,734 शिकायतें दर्ज की गईं, जो 2024-25 में 14,271 और 2025-26 में उल्लेखनीय रूप से बढ़कर 20,231 हो गईं। इन सभी शिकायतों का सफलतापूर्वक समाधान भी किया गया है।सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने सरकार के इस कदम को एक वास्तविक ‘नागरिक प्रथम’ (Citizen-First) दृष्टिकोण का प्रतीक बताया है। सांसद अग्रवाल ने कहा कि एक ऐसा बहुभाषी और सुलभ मंच प्रदान करके सरकार ने आम आदमी को शक्तिशाली कॉरपोरेट्स के खिलाफ अपने अधिकारों के लिए खड़े होने की ताकत दी है। शिकायत निवारण के समय में आई भारी कमी की प्रशंसा करते हुए, सांसद अग्रवाल ने देश और विशेषकर छत्तीसगढ़ के नागरिकों से अपील की है कि वे बेझिझक इस पोर्टल का उपयोग करें, ताकि उनकी आवाज सुनी जा सके और बाजार में उनके साथ होने वाली किसी भी धोखाधड़ी या समस्या का त्वरित और निष्पक्ष समाधान हो सके। उल्लेखनीय है कि इनग्राम पोर्टल पर दर्ज शिकायतों का गहन विश्लेषण देश में कॉर्पोरेट जगत की ग्राहक संतुष्टि का एक बेहद दिलचस्प और पारदर्शी पैमाना प्रस्तुत करता है। पिछले तीन वर्षों के रुझानों को देखें तो ई-कॉमर्स क्षेत्र ने सबसे अधिक उपभोक्ताओं को निराश किया है। अकेले वित्तीय वर्ष 2025-26 में ई-कॉमर्स क्षेत्र से जुड़ी 5,77,748 शिकायतें दर्ज की गईं। यदि कंपनियों की बात करें, तो वित्तीय वर्ष 2025-26 में ई-कॉमर्स दिग्गज फ्लिपकार्ट (Flipkart.com) 1,44,929 शिकायतों के साथ शीर्ष पर रही, जिसके बाद अमेज़ॅन (Amazon.in) के खिलाफ 96,912 शिकायतें प्राप्त हुईं। इस सूची में रिलायंस जियो (59,386), एयरटेल (44,689), स्विगी (36,349), नेटमेड्स (32,104), मीशो (31,151), मिंत्रा (30,083), ओला कैब्स (26,531) और जोमैटो (18,266) जैसी अन्य बड़ी कंपनियां भी शामिल हैं। ये आंकड़े स्पष्ट करते हैं कि बाजार में इन बड़ी कंपनियों को अपनी ग्राहक सेवा में सुधार करने की सख्त जरूरत है। साथ ही, यह इस बात का भी प्रमाण है कि एनसीएच पोर्टल इन कंपनियों की जवाबदेही तय करने में एक सशक्त हथियार साबित हो रहा है।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

Advertisement Box

लाइव क्रिकट स्कोर

Gold and Silver price

मौसम अपडेट

राशिफल

© 2026 Chhattisgarh Dabang News  – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x